लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में जारी भाई-भतीजावाद पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिर्फ नेपोटिज्म से इंडस्‍ट्री चलती तो 21 सालों तक काम नहीं कर पाती

By अमित कुमार | Updated: August 5, 2020 06:34 IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक नेपोटिज्म बहस चल रही है। अब इस मामले पर करीना कपूर ने भी अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नोपोटिज्म पर लगातार बहस हो रही है।एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने अपने अनुभव और दो दशक के फिल्मी सफर पर भी बात की।करीना का कहना है कि किसी भी कलाकार के लिए सिर्फ नेपोटिज्म के भरोसे फिल्म इंडस्ट्री में टिकना संभव नहीं है।

कुछ दिन पहले ही करीना कपूर खान बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का प्रमोशन करती हुई नजर आईं थी।एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के ट्रेलर को पोस्ट किया था। इसी के साथ उन्होंने संजना सांघी, मुकेश छाबड़ा और सुशांत सिंह राजपूत को टैग किया। उन्होंने दिल का इमोटिकॉन भी शेयर कर लोगों से फिल्म को देखने की गुजारिश की थी। 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नोपोटिज्म पर लगातार बहस हो रही है। अब इस मामले पर करीना कपूर ने भी अपना बयान दिया है। बॉलीवुड में जारी भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) की बहस में करीना कपूर खान ने अपना रुख स्पष्ट किया है। उनका कहना है कि किसी भी कलाकार के लिए सिर्फ नेपोटिज्म के भरोसे फिल्म इंडस्ट्री में टिकना संभव नहीं है। 

नेपोटिज्म के भरोसे बॉलीवुड में टिकना संभव नहीं

एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने अपने अनुभव और दो दशक के फिल्मी सफर पर भी बात की। नेपोटिज्म के बारे में उन्होंने कहा, ''मैं उन सुपरस्टार्स के बच्चों की एक लंबी लिस्ट बना सकती हूं जो फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए।'' करीना ने साफ कहा कि एक डॉक्टर का बच्चा जाहिर तौर पर अपने पैरेंट्स की तरह ही बनना चाहेगा। फिल्मी दुनिया में अपने स्ट्रगल पर उन्होंने माना कि कपूर खानदान से आने की वजह से उन्हें प्राथमिकता तो मिली, लेकिन खुद को साबित करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। 

करीना के लिए आसान नहीं था इंडस्ट्री में जगह बनाना

करीना ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि मैंने जो कुछ हासिल किया है वो सिर्फ कपूर परिवार का टैग होने की वजह से मिला है। मेरा संघर्ष आपको उतना दिलचस्प नहीं लगेगा, जितना किसी ऐसे स्ट्रगलर का लगेगा जो जेब में 10 रु. लेकर मुंबई आया हो। हां, मैंने वह संघर्ष नहीं किया लेकिन इसके लिए दुखी नहीं हो सकती।''

टॅग्स :करीना कपूरसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'