लाइव न्यूज़ :

Kareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

By संदीप दाहिमा | Updated: September 25, 2025 19:11 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने बृहस्पतिवार को निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म में करीना पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

Kareena Kapoor Film: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने बृहस्पतिवार को निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म में करीना पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। यह उनके करियर की 68वीं फिल्म है। इंस्टाग्राम पर करीना ने सेट की कई सारी वीडियो साझा करते हुए लिखा 'पहला दिन, 68वीं फिल्म। अद्भुत मेघना गुलजार और वास्तविक पृथ्वी के साथ ‘दायरा’.. प्यार और शुभकामनाएं।’’ ‘‘राजी’’,‘‘तलवार’’, ‘‘छपाक’’ और ‘‘सैम बहादुर’’ जैसी हिट फिल्में देने वाली मेघना ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह खबर साझा की और लिखा ' एक धुंधला और कटी-फटी रेखाओं का सफर... हमने आगाज कर दिया है।’’

दायरा एक अपराध और रोमांचक पृष्ठभूमि पर लिखी गयी फिल्म है जिसमें अपराध, दण्ड एवं न्याय से जुड़े सदियों पुराने विरोधाभास को उजागर किया गया है। इसमें वर्तमान समय की सच्चाइयों को समेटते हुए लोगों के मर्म को छूने का प्रयास किया गया है। इससे पहले करीना को तब्बू और कृति सैनन के साथ 2024 में आई फिल्म 'क्रू' तथा रोहित शेट्टी की फिल्म ' सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ देखा गया था। सुकुमारन 2025 में फिल्म ' एल 2: एमपूरान' और 'सरजमीं' में काजोल और इब्राहिम अली खान के साथ नजर आए थे। 

टॅग्स :करीना कपूरमेघना गुलजारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई