लाइव न्यूज़ :

करीना और रणबीर कपूर के कजन अरमान जैन के घर ईडी का छापा, 'हम दीवाना दिल' से बॉलीवुड में रखा था कदम, जानिए मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 11, 2021 16:44 IST

प्रवर्तन निदेशालय जब शिवसेना नेता प्रताप सरनाइक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा था तो उसमें अरमान जैन का नाम भी सामने आया है.

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने यह कार्रवाई टॉप्स ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग केस में की.अधिकारियों ने उनके ऑल्टामाउंट रोड स्थित घर छानबीन भी की.प्रताप सरनाइक के पुत्र विहंग से अरमान की गहरी दोस्ती है.

मुंबईः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीना और रणबीर कपूर की बुआ के बेटे अरमान जैन के घर छापा मारा है. ईडी ने यह कार्रवाई टॉप्स ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग केस में की.

अरमान को पूछताछ का समन भेजा गया है. अधिकारियों ने उनके ऑल्टामाउंट रोड स्थित घर छानबीन भी की. प्रवर्तन निदेशालय जब शिवसेना नेता प्रताप सरनाइक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा था तो उसमें अरमान जैन का नाम भी सामने आया है.

प्रताप सरनाइक के पुत्र विहंग से अरमान की गहरी दोस्ती है. वे अक्सर उनके घर जाते रहते हैं. सूत्रों के मुताबिक इस जांच में ईडी को अरमान और विहंग के बीच कुछ संदिग्ध बातचीत के बारे में पता चला है. इसके बाद ही ईडी ने अरमान के घर पर छापेमारी की.

कौन हैं अरमानः रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे हैं अरमान. 2014 में फिल्म लेकर 'हम दीवाना दिल' से बॉलीवुड में कदम रखा था. उन्होंने इस फिल्म में अभिनय किया था. बाद में स्टूडेंट ऑफ द इयर, एक मैं और एक तू और माई नेम इज खान जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर काम किया. अरमान ने पिछले साल ही अनिशा मल्होत्रा से शादी की है.

ईडी ने पुणे के कारोबारी से जुड़े परिसरों में छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को धनशोधन मामले में पुणे स्थित कारोबारी अविनाश भोसले से जुड़े परिसरों में छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों और भूमि सौदे से संबंधित एक मामले की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई और कोल्हापुर में छापेमारी की गई.

सूत्रों ने कहा कि ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत चल रही जांच के सिलसिले में पिछले साल नवंबर में रियल एस्टेट तथा बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी एबीआईएल समूह के प्रमोटर भोसले से पूछताछ की थी.

टॅग्स :मुंबईकरीना कपूररणबीर कपूरऋषि कपूरकरिश्मा कपूरप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया