लाइव न्यूज़ :

रेप केस में गिरफ्तार अभिनेता करण ओबेरॉय को मिली जमानत, एक महीने से थे जेल में बंद

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 7, 2019 18:38 IST

महिला ने करण ओबेरॉय पर आरोप लगाया था कि उसने वीडियो बनाकर रेप और अवैध वसूली की। पीड़िता का कहना था कि करण ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वह उनकी मांग नहीं मानती हैं तो वह इस वीडियो को वायरल कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता महिला ने एक हिंदी चैनले को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि वो कई महीनों तक  करण के घर के खर्चे और ईएमआई तक चुकाती थी। 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर करण ओबेरॉय को जमानत दी गई है।

अभिनेता करण ओबेरॉय को रेप के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। करण ओबेरॉय पिछले एक महीने से रेप के आरोप में जेल में बंद थे। 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर करण ओबेरॉय को जमानत दी गई है। करण पर एक महिला ज्योतिष ने रेप और जबरन वसूली का आरोप लगाया था। जिसके बाद छह मई को ओशिवरा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी पर सुनवाई के दौरान पता चला कि महिला पर 25 मई को हुए हमले की घटना उनकी अपनी ही रची साजिश थी, जिसमें उनके वकील भी शामिल थे। करण ओबेरॉय के परिजनों ने जमानत के लिए दिंडोशी कोर्ट में अर्जी दी थी। जिसे दोनों पक्षों की दलीलें सामने आने के बाद खारिज कर दिया गया था। जिसके बाद करण के परिजनों ने बॉम्बे हाईकोर्ट का में जमानत के लिए अपील की थी। 

महिला ने करण पर आरोप लगाया था कि उसने वीडियो बनाकर रेप और अवैध वसूली की। पीड़िता का कहना था कि करण ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वह उनकी मांग नहीं मानती हैं तो वह इस वीडियो को वायरल कर देंगे। जिसके बाद कोर्ट ने करण को पुलिस हिरासत में भेज दिया था। 

पीड़िता महिला ने एक हिंदी चैनले को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि वो कई महीनों तक  करण के घर के खर्चे और ईएमआई तक चुकाती थी। जिसके लिए उन्हें अपने गहने और कई कीमती समानो को भी बेचना पड़ा था। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया