लाइव न्यूज़ :

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को दोस्ताना 2 से किया बाहर, भविष्य में कभी साथ काम नहीं करेंगे...

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 16, 2021 18:30 IST

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को निर्माता करण जौहर ने अपने आने वाली फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर निकाला दिया है । साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि धर्मा प्रोजक्शन भविष्य में भी एक्चर के साथ किसी तरह का करार नहीं करेगा ।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक आर्यन को दोस्ताना 2 से हटाया गया करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के साथ अब कभी काम नहीं करेंगे अभिनेतास्क्रिप्ट में क्रिएटिविटी की कमी को लेकर थी अनबन

मुंबई:  बॉलीवुड  अभिनेता कार्तिक आर्यन और निर्माता करण जौहर के बीच अनबन की खबरें आ रही है । बताया जा रहा कि करण ने कार्तिक को दोस्ताना 2 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है । कार्तिक आर्यन की इच्छा  थी कि उन्हें करण जौहर के साथ काम करने का मौका मिला लेकिन  अब बताया जा रहा कि भविष्य में भी धर्मा प्रोडक्शन कार्तिक के साथ किसी भी तरह का करार नहीं करने वाली है ।

कार्तिक को फिल्म से क्यों निकाला गया  

लोगों को इस बात पर भी हैरानी हो रही है कि आखिर ऐसी क्या बात हो गई कि करण को अपनी फिल्म के लीड एक्टर को बाहर निकालना पड़ा । जानकारी के अनुसार, कहा जा रहा है कि एक्टर के व्यवहार और फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर कार्तिक के कुछ क्रिएटिव मतभेद हो रहे थे ।  बताया जा रहा कि कार्तिक को स्क्रिप्ट में खामी लग रही थी और एक्टर उसमें परिवर्तन चाहते थे ।  उनके इस व्यवहार के कारण उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया । साथ ही धर्मा प्रोडक्शन की ओर से भविष्य में साथ काम न करने की बात भी कही जा रही है ।

दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू होने वाली थी

दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में है । बताया जा रहा कि फिल्म के 20 दिनों की शूटिंग पूरी हो चुकी थी । हालांकि फिल्म की घोषणा 2018 में की गई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण पिछले साल फिल्म की शूटिंग नहीं हो पाई । जल्द ही दूसरे फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी लेकिन अब करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को फिल्म से हटा दिया है । फिलहाल कार्तिक की जगह किसी नए नाम के की घोषणा नहीं हुई है ।आपको बता दें कि कार्तिक में फिल्म प्यार का पंचनामा से अपने करियर की शुरूआत की थी , जिसमें उनकी मोनोलॉग लोगों को खूब पसंद आया था । जो हिंदी सिनेमा में अब तक का सबसे लंबा संवाद माना जाता है । 

टॅग्स :करण जौहरकार्तिक आर्यन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?