लाइव न्यूज़ :

'सूर्यवंशी' से करण जौहर के अलग होने पर रिलायंस एंटरटेनमेंट का बड़ा बयान, कहा- ऐसा कुछ भी नहीं है

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 2, 2020 15:46 IST

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर चल रही उन तमाम ख़बरों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) के सह-निर्माता के पद से करण जौहर को हटाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर को लेकर सोशल मीडिया पर खबर थी कि उन्हें फिल्म सूर्यवंशी से हटाया जा रहा हैबताया जा रहा था कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी करण जौहर को उनका इन्वेस्टमेंट वापस करने वाले हैं

मल्टी-स्टारर फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) को लेकर निर्माताओं ने करण जौहर (Karan Johar) द्वारा सह-निर्माता का पद छोड़ देने वाली खबर को फेक बताया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर बुधवार को ये कयास लगाए जा रहे थे कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी से करण को हटा दिया गया है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। 

 रिलायंस एंटरटेनमेंट कहा फेक है खबर

मालूम हो, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और लीड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म से करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) और उसके हिस्से को हटा दिया है। इसके साथ ये भी कहा जा रहा था कि करण द्वारा फिल्म में जो भी निवेश किया गया है, उसे वापस लौटा जा चुका है। ऐसी बातें सामने के बाद फिल्म के निर्माता और प्रस्तुतकर्ता रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इन सभी को महज अफवाह बताया। 

26 मार्च को रिलीज होने वाली थी सूर्यवंशी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें कि अक्षय कुमार, और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी पहले 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी। मगर कोरोना वायरस के कारण लागू हुए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में अब ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर धमाल मचाने को तैयार है। हालांकि, अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर लॉकडाउन से पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में अक्षय और कैटरीना के अलावा गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, निहारिका रायजादा, जैकी श्रॉफ और जावेद जाफरी भी नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :सूर्यवंशी मूवीरोहित शेट्टीअक्षय कुमारकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?