लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की खास मुहिम के पक्ष में उतरे करण-आयुष्मान, ट्वीट करके किया सपोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2019 11:49 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक खास मुहिम में आयुष्मान खुराना और करण जौहर सपोर्ट में आए हैं। स्टार्स ने सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई मुहिम सिंगल यूज प्लास्टिक को बॉलीवुड के कई स्टार्स का सपोर्ट मिल रहा है।आमिर खान ने हाल ही में इसके सपोर्ट में ट्वीट किए थे जिसका आभार पीएम मोदी ने भी जताया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई मुहिम सिंगल यूज प्लास्टिक को बॉलीवुड के कई स्टार्स का सपोर्ट मिल रहा है। आमिर खान ने हाल ही में इसके सपोर्ट में ट्वीट किए थे जिसका आभार पीएम मोदी ने भी जताया था। अब इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना और करण जौहर का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है।

हाल ही में पीएम मोदी के सपोर्ट में करण ने ट्वीट किया है। करण ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करने की पहल, बेहद अच्छा प्रयास है। न केवल इस महान देश के नागरिक होने के नाते, बल्कि दुनिया के एक नागरिक होने के नाते हमें इस पहल का समर्थन करना चाहिए। हमारा पर्यावरण ही हमें परिभाषित करता है।

करण ही नहीं इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना का नाम भी जुड़ गया है।आयुष्मान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है और हम सबको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पर्यावरण बचाने के लिए हम थोड़ी सी कोशिश करें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को शुक्रिया जो उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए, लोगों से आग्रह किया।

आमिर का पीएम ने दिया था जवाब 

आमिर के ट्वीट का सकारात्मक रूप में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया। उन्होंने आमिर खान की जमकर तारीफ की है। इससे पहले आमिर ने ट्वीट करके लिखा था कि माननीय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'सिंगल यूज प्लास्टिक' को रोकने के मिशन का हम सभी को सपोर्ट करना चाहिए। यह हम सब पर है कि हम 'सिंगल यूज प्लास्टिक' बंद करें।

हाल ही में मन की बात के जरिए पीएम मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करने का अनुरोध किया था। उनकी इस प्रार्थना के बाद ही आमिर खान ने ट्वीट किया था। जिसके बाद अब आयुष्मान और कऱण ने ट्वीट किए हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआयुष्मान खुरानाकरण जौहरआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया