लाइव न्यूज़ :

करण जौहर पर 'जुग जुग जियो' के लिए गाने, स्क्रिप्ट चोरी का आरोप, टी-सीरीज भी लपेटे में, पाकिस्तानी गायक ने कोर्ट में जाने की धमकी दी

By अनिल शर्मा | Updated: May 24, 2022 08:05 IST

विशाल सिंह नामक शख्स ने धर्मा प्रोडक्शंस और करण जौहर पर 'जुग जुग जियो' के लिए उसकी स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगाया है। शख्स का कहना है कि उसने  'बन्नी रानी' शीर्षक वाली अपनी स्क्रिप्ट 'स्क्रीनराइटर्स असोसिएशन-इंडिया' के साथ जनवरी-2020 में पंजीकृत कर चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी गायक अबरार उल हक ने करण जौहर पर जुग जुग जियो के लिए 'नच पंजाबन' चुराने का आरोप लगाया हैविशाल सिंह नामक शख्स ने करण जौहर पर 'जुग जुग जियो' के लिए उसकी स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगाया है

मुंबईः करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' विवादों में आ गई है। करण जौहर पर फिल्म के लिए गाने और स्क्रिप्ट चोरी करने के आरोप लगे हैं। दो शख्स ने इसको लेकर करण जौहर पर मुकदमा करने की धमकी भी दी है। पाकिस्तानी गायक अबरार उल हक ने करण जौहर पर उनके प्रोडक्शन की फिल्म 'जुग जुग जियो' के लिए उनका गाना 'नच पंजाबन' चुराने का आरोप लगाया है।

पाकिस्तानी गायक ने कहा कि उसने अपने गाने किसी भारतीय फिल्म को नहीं बेचे हैं। उसके पास इसके अधिकार हैं और वह कोर्ट जा सकता है। गायक ने ट्वीट किया, "मैंने अपना गाना किसी भारतीय फिल्म को नहीं बेचा। और मेरे पास इसके अधिकार हैं इसलिए हर्जाने के लिए कोर्ट जा सकता हूं। यह कॉपी किया गया मेरा छठा गाना है। जिसकी अनुमति नहीं है।"

वहीं कॉपी करने का आरोप लगने के बाद टी-सीरीज ने बयान जारी किया है। टी-सीरीज का कहना है कि उसने इसके अधिकार हासिल किए हैं। जबकि गायक ने इससे इनकार किया है। टी-सीरीज ने कहा, उसने 'कानूनी तरीके से गाने के अधिकारी हासिल किए' हैं। "गाना रिलीज होने के बाद सभी प्लैटफॉर्म्स पर क्रेडिट दिए जाएंगे।"  अबरार ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उधर, विशाल सिंह नामक शख्स ने धर्मा प्रोडक्शंस और करण जौहर पर 'जुग जुग जियो' के लिए उसकी स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगाया है। शख्स का कहना है कि उसने  'बन्नी रानी' शीर्षक वाली अपनी स्क्रिप्ट 'स्क्रीनराइटर्स असोसिएशन-इंडिया' के साथ जनवरी-2020 में पंजीकृत कर चुका है। यही नहीं शख्स ने दावा किया है कि उसने स्क्रिप्ट करण जौहर को भी भेजी थी। अब बिना बताए उसपर फिल्म बना दी है।

विशाल ने ट्विटर पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया, "स्क्रीनराइटर्स असोसिएशन-इंडिया के साथ जनवरी-2020 में 'बन्नी रानी' स्टोरी पंजीकृत की थी। मैंने फरवरी-2020 में धर्मा प्रोडक्शंस को मेल किया था और उनका जवाब भी आया था।" शख्स के आरोपों पर अभी तक करण जौहर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। 

"

टॅग्स :करण जौहरटी-सीरीजपाकिस्तानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच