लाइव न्यूज़ :

'किक' फेम करण आनंद ने PM मोदी से की अपील, कहा- वित्तीय संकट से गुजर रहे मध्यवर्गीय लोगों की करें मदद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 21, 2020 16:57 IST

एक्टर करण आनंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि इस मुश्किल समय में वो वित्तीय संकट से गुजर रहे मध्यवर्गीय लोगों की भी मदद करें।

Open in App
ठळक मुद्देकरण आनंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया अनुरोध, कहा- मध्यवर्गीय लोगों की भी करें मदद'गुंडे' , 'किक' , 'कैलेंडर गर्ल्स' और 'बेबी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं करण आनंद

देश में अनलॉक 2.0 शुरू हो चुका है, लेकिन अभी भी जिंदगी पटरी पर नहीं आ पाई है। हर तरफ महंगाई की मार है और सबकी जिंदगी अस्त-व्यस्त हो चुकी है। इन सबके बीच सबसे ज्यादा परेशान 'माध्यम वर्ग' है, जिनके बारे में बॉलीवुड एक्टर करण आनंद ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि इनके लिए कुछ किया जाए। करण ने इस विषय में पीएम मोदी को ट्वीट किया।

उन्होंने अपनी वीडियो पोस्ट करते हुए पीएम मोदी को टैग किया। करण ने वीडियो में कहा, 'माननीय मोदी जी, आपने अपने भाषण में हर वर्ग के बारे में बात की जिसमें गरीब तबका, किसान वर्ग मजदूर शामिल हैं। मगर आपने देश के बहुत बड़े पैमाने में फैले वर्ग के बारे में बात नहीं की और वह है मिडिल क्लास। आपने किसानों का कर्ज माफ कर दिया। आपने गरीबों और मजदूरों को राशन दे दिया। मगर इनके बारे में कुछ नहीं हुआ सर। अगर इनकी 30,000 से 40,000 सैलेरी है तो उसमें से 40-50 प्रतिशत ये अपना घर के लोन में दे देते है।'

करण ने आगे कहा, 'इसके अलावा घर के खर्चों, बच्चों की पढ़ाई और फीस के बाद उनके पास कुछ खास बचता नहीं है। अभी के जैसे हालात चल रहे हैं, उसमें कई तो अपनी नौकरी गवां चुके हैं और कुछ 70 प्रतिशत सैलरी कटौती के साथ वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। उनकी लगभग सारी बचत भी खत्म हो चुकी है। स्थिति दिन-ब-दिन और भी खराब होती जा रही है। मैंने इस दौरान कई लोगों से मिलकर इस समस्या बारे में बाते भी की और उन लोगों का मानना है कि भारत के नागरिक होने के नाते वे समय पर टैक्स तो भरते हैं, लेकिन फिर भी सरकार उनके बारे में कभी नहीं सोचती है।'

अपनी बात को जारी रखते हुए करण आनंद ने कहा, 'कुछ ने तो यह भी कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो हमें मजबूरन कोई गलत कदम उठाना होगा। सर, मेरी आपसे इतनी सी गुजारिश है कि अगर इस वर्ग के लोगों का घर, क्रेडिट कार और भी कई चीजों पर लगने वाला ब्याज माफ़ कर दिया जाएगा तो उन्हें लगेगा देश उनके साथ है। वैसे अगर आप इससे बेहतर कुछ कर सकते हैं तो प्लीज कुछ कीजिए सर।' बता दें, करण एक जाने-माने अभिनेता हैं, जोकि 'गुंडे' , 'किक' , 'कैलेंडर गर्ल्स' और 'बेबी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल