लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी, घर बैठे देख सकेंगे उनकी पूरी शादी लाइव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 10, 2018 05:51 IST

बात दरअसल ये है कि यदि आप कपिल की शादी को लाइव देखना चाहते हैं तो यह बिल्कुल पॉसिबल है. आप घर बैठे पूरी शादी को लाइव देख सकेंगे. इसके लिए कपिल ने खास इंतजाम किए हैं, जिसके तहत इस शादी को यू-ट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा.

Open in App

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ आगामी 12 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं. इसके लिए पंजाब के जालंधर में खास तैयारियां चल रही हैं. शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं. इस बीच कपिल के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है. बात दरअसल ये है कि यदि आप कपिल की शादी को लाइव देखना चाहते हैं तो यह बिल्कुल पॉसिबल है.

आप घर बैठे पूरी शादी को लाइव देख सकेंगे. इसके लिए कपिल ने खास इंतजाम किए हैं, जिसके तहत इस शादी को यू-ट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा. इसके लिए एक टीम लाइव प्रसारण के लिए मुंबई से जालंधर आ रही है. यू-ट्यूब की तरफ से लाइव प्रसारण को सिक्योर भी रखे जाने की तैयारी की गई है, ताकि वीडियो डाउनलोड न किया जा सके.

यह जानकारी कपिल के दोस्त जोरा रंधावा ने एक वीडियो के जरिए दी है. वीडियो में रंधावा कहते हैं कि कपिल की शादी की सारी कवरेज उनके यू-ट्यूब चैनल पर दी जाएगी. यू-ट्यूब की तरफ से क्लब कबाना में एक टीम भेजकर पूरा सर्वे करवा लिया गया है और हाई स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था भी की गई है ताकि लाइव प्रसारण में कोई बाधा न आए.

इसके अलावा कपिल ने अपनी शादी की फोटोग्राफी के लिए दीप क्लिक्स नामक कंपनी को सारे अधिकार दे दिए हैं. शादी में स्टिल फोटोग्राफी की परमिशन नहीं होगी और न ही मोबाइल से किसी को फोटो खींचने दिया जाएगा. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, कपिल ने गिन्नी को मना कर दिया है कि वह किसी भी प्रोफेशनल फोटोग्राफर से फोटो न करवाए और न ही किसी रस्म को लाइव करे.

टॅग्स :कपिल शर्मावेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?