लाइव न्यूज़ :

शो पर कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार की बोलती की बंद, पीएम मोदी से 'आम चूसकर खाने' जैसे सवाल पूछने पर की खिंचाई, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: January 4, 2022 16:19 IST

हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर अक्षय कुमार अपनी फिल्म अतरंगी रे का प्रमोशन करने पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल शर्मा के शो पर अक्षय कुमार अंतरंगी रे का प्रमोशन करने पहुंचे थेपीएम मोदी से आम चूसकर खाने जैसे सवाल को याद दिलाते हुए कपिल ने उनका मजाक उड़ाया

The Kapil Sharma Show: सोनी टीवी पर वीकेंड में प्रसारित होनेवाला लोकप्रिय हास्य शो 'द कपिल शर्मा शो' पर फिल्म प्रमोशन को लेकर सितारों का तांता लगा रहता है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार तो कपिल के शो पर साल में कई बार बतौर मेहमान शरीक होते हैं। शो पर अक्षय कुमार और कपिल शर्मा अक्सर एक-दूसरे की खिंचाई करते नजर आते हैं। इस मामले में अक्षय हमेशा कपिल पर भारी पड़ते हैं। हालांकि इस बार शो पर कुछ ऐसा हुआ जब अक्षय कुमार कपिल के पंच के आगे ढेर हो गए। उनकी बोलती बंद हो गई।

दरअसल अक्षय कुमार अपनी फिल्म अतरंगी रे का शो पर प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ सारा अली खान और फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय भी मौजूद होते हैं। कपिल के किसी सवाल पर अक्षय उनको घेरने की कोशिश करते हैं और बोलते हैं- ये आदमी जो हर चीज इसको पूछना होता है, ऐसा क्यों बोलता है बच्चों का सवाल था। अर्चनाजी का सवाल है।

कपिल बात को पकड़ते हुए तुरंत बोल पड़ते हैं और अक्षय कुमार की तरफ देखते हुए कहते हैं- मैंने आपकी एक इंटरव्यू देखी। आप एक बहुत बड़े नेता का इंटरव्यू कर रहे थे। मैं नाम नहीं लूंगा। बीच में टोकते हुए अक्षय कहते हैं कि नहीं ले ले (नाम)। कपिल अपनी बात आगे जारी करते हुए कहते हैं, आप उनसे पूछ रहे थे कि मेरे ड्राइवर का बच्चा पूछ रहा है कि आप आम चूसकर खाते हैं।

कपिल की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं। सारा से लेकर आनंद एल राय और अर्चना पूरन सिंह भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। अक्षय अपना पक्ष मजबूत करने के लिए कपिल से कहते हैं कि अगर असली बंदा है तो नाम ले ले। कपिल कहते हैं कि नहीं टॉपिक बदलते हैं। हालांकि अक्षय कहते हैं नहीं तू असली बंदा है तो नाम ले जिसपर कपिल कहते हैं कि नहीं, ये क्या बात हुई।

 

टॅग्स :कपिल शर्माअक्षय कुमारद कपिल शर्मा शोनरेंद्र मोदीसोनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?