लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर कांतारा: चैप्टर 1 का तूफान, 6 दिनों में कमाए 427.5 करोड़

By संदीप दाहिमा | Updated: October 8, 2025 19:36 IST

अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म "कांतारा: चैप्टर 1" ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और रिलीज के छह दिनों के भीतर दुनिया भर में 427.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉक्स ऑफिस पर कांतारा: चैप्टर 1 का तूफान, 6 दिनों में कमाए 427.5 करोड़

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म "कांतारा: चैप्टर 1" ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और रिलीज के छह दिनों के भीतर दुनिया भर में 427.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने एक बयान में यह जानकारी दी। दो अक्टूबर को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बांग्ला और अंग्रेजी में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण होम्बले फिल्म्स ने किया है। निर्माताओं ने कहा, "केवल छह दिन में ‘कांतारा: चैप्टर 1' ने दुनिया भर में 427.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इस तरह की असाधारण रफ्तार के साथ, फिल्म के एक सप्ताह के भीतर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की उम्मीद है और यह 1000 करोड़ रुपये की उपलब्धि के करीब पहुंच रही है।’’

यह फिल्म शेट्टी की 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ की ‘प्रीक्वल’ है, जो अपनी जड़ों से जुड़ी कहानी, तटीय कर्नाटक की लोककथाओं को दिखाती है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म की सफलता से उत्साहित ऋषभ शेट्टी ने कहा कि इसने उनके इस विश्वास को मजबूत किया है कि क्षेत्रीय कहानी को भी हर जगह स्वीकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहली फिल्म से 'कांतारा' की दुनिया शुरू की और तब से हम प्रकृति और मनुष्यों के बीच के संबंधों का पता लगा रहे हैं। यह कहानी तटीय कर्नाटक के हमारे लोकगीतों में निहित है, हम अपनी फिल्म में जनजातियों, लोककथाओं और देवी-देवताओं की पूजा के बारे में बात करना चाहते हैं।’’ शेट्टी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘तब से मेरे मन में यह विचार आया कि क्षेत्रीय कहानी भी सबके दिल को छू सकती है।

इस बार इस सफलता के साथ, यह बात एक बार फिर साबित हो गई है कि हमारी फिल्म को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया जा रहा है।’’ शेट्टी सह-कलाकार जयराम, गुलशन देवैया, छायाकार अरविंद एस कश्यप, कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रगति शेट्टी और प्रोडक्शन बैनर होम्बले फिल्म्स के चौलवे गौड़ा के साथ एक प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। शेट्टी ने कहा, "हमने इस बार अपने मूल पर टिके रहने की कोशिश की है और दर्शकों ने इसकी सराहना की है। मुझे लगता है कि यह पिछली बार की तुलना में अधिक प्रभावी है, जिसके बारे में मैंने समीक्षाओं में सुना था।" शेट्टी को "कांतारा" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

टॅग्स :फिल्मबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?