लाइव न्यूज़ :

केजीएफ 2 को पछाड़ कांतारा कर्नाटक में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी, दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा कमाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 10:56 IST

कांतारा ने आंध्र प्रदेश/तेलंगाना में 60 करोड़ की कमाई की है। वहीं तमिलनाडु में 12.70 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। केरल में 19.20 करोड़ तो उत्तर भारत में 96 करोड़ की कमाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार तक फिल्म ने अकेले कर्नाटक के भीतर 168 करोड़ की कमाई कर चुकी है। हिंदी संस्करण ने अब तक 82 करोड़ का शुद्ध संग्रह किया है जबकि तेलुगु संस्करण ने 42 करोड़ कमाए हैं।

 कन्नड़ ब्लॉकबस्टर कांतारा बॉक्स ऑफिस पर धीमा होने के मूड में नहीं है। मंगलवार को फिल्म ने दुनियाभर में400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। और ऐसा करने वाली दूसरी कन्नड़ फिल्म बन गई। कमाई को लेकर इसकी उपलब्धि यहीं तक नहीं है। वीकेंड में यह फिल्म कर्नाटक में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। अभी तक केजीएफः चैप्टर 2 ने ऐसा किया था।

ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित कांतारा रिलीज होने के बाद हिट साबित हुई थी। 15 करोड़ के मामूली बजट पर बनी इस फिल्म के 100 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद नहीं थी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट किया कि फिल्म ने दो महीने के भीतर दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तरण ने ट्वीट कर यह भी बताया है कि फिल्म की राज्यवार क्या कमाई रही।

मंगलवार तक फिल्म ने अकेले कर्नाटक के भीतर 168 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ऐसा कर वह इस साल केजीएफ: चैप्टर 2 द्वारा निर्धारित मार्क को पीछे छोड़ दिया। कांतारा के डब संस्करण, जो आरंभिक रिलीज के दो सप्ताह बाद जारी किए गए थे, भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंदी संस्करण ने अब तक 82 करोड़ का शुद्ध संग्रह किया है जबकि तेलुगु संस्करण ने 42 करोड़ कमाए हैं।

कांतारा ने आंध्र प्रदेश/तेलंगाना में 60 करोड़ की कमाई की है। वहीं तमिलनाडु में 12.70 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। केरल में 19.20 करोड़ तो उत्तर भारत में 96 करोड़ की कमाई की।

कांतारा एक थ्रिलर है जो तटीय कर्नाटक की लोककथाओं और परंपराओं में निहित है और भूमि की विश्वास प्रणाली और अनुष्ठानों के साथ मनुष्य बनाम प्रकृति और भूमि की राजनीति के बारे में कहानियों को मिलाती है। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों द्वारा भी सराहा गया है और वर्तमान में IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म है।

ऋषभ शेट्टी की कांतारा बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली दूसरी कन्नड़ फिल्म बन गई है। केजीएफ: चैप्टर 2 को पछाड़कर यह फिल्म अब कर्नाटक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल