लाइव न्यूज़ :

कनिका कपूर के Buhe Bariyan गाने पर विवाद, पाकिस्तानी सिंगर ने गीत चोरी का लगाया आरोप, गायिका ने दिया ये जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: May 2, 2022 16:43 IST

ईटाइम्स से बात करते हुए कनिका ने कहा, हमने एक मूल गीत बनाया है जिसे जुनेजा ने लिखा है। बकौल कनिका, उन्होंने सिर्फ एक पुराने पंजाबी लोक गीत की 'हुक लाइन' इस्तेमाल की और उनका किसी का काम चुराने का इरादा नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देकनिका कपूर ने कहा, हमने एक मूल गीत बनाया है जिसे जुनेजा ने लिखा है हदीका कियानी नाम की पाकिस्तानी गायिका ने  ने दावा किया कि यह उनका गाना है जिसे उनकी मां ने लिखी थीकनिका ने आरोपों पर कहा है कि गाने में एक पुराने पंजाबी लोक गीत की 'हुक लाइन' इस्तेमाल किया गया है

कनिका कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर गायिका हैं। हालांकि इस वक्त वह अपने एक नए गाने "बुहे बरियान" की वजह से सुर्खियों में हैं। कनिका पर इस गाने की चोरी का आरोप लगा है।  दरअसल इस गाने को लेकर एक पाकिस्तानी गायिका ने दावा किया है कि यह उनका गाना है। इस आरोप के बाद कनिका मुश्किल में पड़ गईं। हदीका कियानी नाम की पाकिस्तानी गायिका ने  ने दावा किया कि यह उनका गाना है जिसे उनकी मां ने लिखी थी। अब, कनिका ने गीत चोरी के आरोपों का जवाब दिया है।  

ईटाइम्स से बात करते हुए कनिका ने कहा, हमने एक मूल गीत बनाया है जिसे जुनेजा ने लिखा है। बकौल कनिका, उन्होंने सिर्फ एक पुराने पंजाबी लोक गीत की 'हुक लाइन' इस्तेमाल की और उनका किसी का काम चुराने का इरादा नहीं था। कनिका ने कहा, मैं कह सकती हूं कि हर किसी की ओर से जिसे मैं जानती हूं, हम हमेशा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत के उत्तर, पंजाब से आने वाले संगीत के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं।

गायिका ने आगे कहा कि यह दुख की बात है कि ऐसे विषय पर नफरत हो रही है जो हमें यह भी नहीं पता कि क्या सही है और क्या गलत है। हमने एक  मूल गीत बनाया है जुनेजा जी ने गीत लिखा है जिसे श्रुति ने इस गीत को गौरव दासगुप्ता के साथ बनाया है।  इसमें सिर्फ एक पुराने पंजाबी लोक गीत की एक लाइन का इस्तेमाल किया गया है।

कनिका ने आरोपों पर आगे कहा कि यह एक नया गीत है किसी गाने का कवर संस्करण नहीं है। गायिका ने कहा कि इस गाने के यूट्यूब पर 60 से अधिक संस्करण मौजूद हैं। कनिका ने कहा कि हमें नहीं पता कि यह पाकिस्तान का है कि अफगानिस्तान का या पंजाब का है। उन्होंने कहा कि इस गाने पर काम करने वाले का किसी का काम चुराने या किसी को श्रेय नहीं देने का कोई इरादा नहीं था। अगर वे ऐसा सोचते हैं तो यह दुख की बात है।

टॅग्स :कनिका कपूरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच