लाइव न्यूज़ :

आपकी राजनीति राजनीति और हमारी राजनीति एजेंडा?, जावेद व ममता की मुलाकात पर बोलीं कंगना- भांड, देशद्रोहियों को नंगा करूंगी

By अनिल शर्मा | Updated: July 31, 2021 12:13 IST

अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर गीतकार और बंगाल सीएम ममता की मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने लिखा, कल शबाना आज़मी और जावेद अख़्तर ने बंगाल के मुख्यमंत्री जिसे सब ताड़का के नाम से जानते हैं, उनके साथ में एक मीटिंग की।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने कहा- कल शबाना आज़मी और जावेद अख़्तर ने बंगाल के मुख्यमंत्री जिसे सब ताड़का के नाम से जानते हैं सब भांड मिलकर ताड़का को देवी बना देंगे, दिन को रात और रात को दिन दिखाने का यह कार्यक्रम शुरू हो चुका हैः कंगनाअब धीरे- धीरे कई छोटी- छोटी मीटिंग्स बॉलीदाऊद माफिया के गली कूचों में होस्ट करेंगेः पंगा अभिनेत्री

मुंबईः अभिनेत्री कंगना रनौत ने गीतकार जावेद अख्तर, उनकी पत्नी-अभिनेत्री शबाना आज़मी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी से लेकर फेसबुक जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर जावेद अख्तर और ममता बनर्जी की मुलाकात पर निशाना साधा। अभिनेत्री ने यहां तक कह दिया कि भांड और सब देशद्रोहियों को नंगा करूंगी।

अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर गीतकार और बंगाल सीएम ममता की मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने लिखा, कल शबाना आज़मी और जावेद अख़्तर ने बंगाल के मुख्यमंत्री जिसे सब ताड़का के नाम से जानते हैं, उनके साथ में एक मीटिंग की। सब भांड मिलकर ताड़का को देवी बना देंगे, दिन को रात और रात को दिन दिखाने का यह कार्यक्रम शुरू हो चुका है, लेकिन यह मत भूलना मैं भी सब देशद्रोहियों को नंगा करूंगी। भांडों ज़रा संभल के।

कंगना ने कहा- बॉलीदाऊद माफिया की मीटिंग

कंगना ने पोस्ट में लिखा, शबाना आजमी और जावेद अख़्तर ने बंगाल की मुख्यमंत्री, जिसे सब ताड़का के नाम से जानते हैं, उनके साथ में एक स्ट्रैटेजिक मीटिंग की, जिसके चलते हुए वो अब धीरे- धीरे कई छोटी- छोटी मीटिंग्स बॉलीदाऊद माफिया के गली कूचों में होस्ट करेंगे।' 

इसके साथ ही कंगना रनौत ने ममता बनर्जी संग जावेद अख्तर की मुलाकात की तस्वीर वाले एक पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर किया है। अभिनेत्री ने जावेद पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए लिखा, आपकी राजनीति राजनीति और हमारी राजनीति अजेंडा?...ऐसे कैसे जी? कंगना ने एक अन्य स्टोरी में कहा कि आप अपनी राजनीति करिए...हमें हमारी करने दीजिए।

ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद जावेद अख्तर ने कही थी ये बात

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के बीच गुरुवार शाम गीतकार जावेद अख्तर व उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आज़मी ने उनसे मुलाकात की। ममता से मुलाकात के बाद जावेद अख्तर ने कहा कि देश का मिज़ाज बदलाव का है।जावेद अख्तर ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि 'परिवर्तन' होना चाहिए। देश में अभी कई तनाव हैं, ध्रुवीकरण का मुद्दा है, कई लोग आक्रामक बयान देते है। हिंसा की घटनाएं होती हैं। गीतकार ने कहा कि यह शर्म की बात है कि दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे हुए।ये चीजें नहीं होनी चाहिए।

 

टॅग्स :जावेद अख्तरकंगना रनौतममता बनर्जीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?