लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर की मानहानि मामले में कंगना रनौत की कोर्ट में आज होगी पेशी, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: July 4, 2022 09:56 IST

गीताकर जावेद अख्तर ने नवंबर, 2020 में अदालत में शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में कहा था कि कंगना ने एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान उनके विरूद्ध मानहानिकारक बयान दिया था जिससे उनकी प्रतिष्ठा को कथित रूप से नुकसान पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देएक हफ्ते पहले कंगना रनौत की कानूनी टीम ने अदालत में उनकी पेशी की लिखित सूचना दी थीगीतकार जावेद अख्तर ने नवंबर, 2020 में कंगना के खिलाफ अदालत में मानहानि की शिकायत दर्ज करायी थी

मुंबईः गीतकार जावेद अख्तर के मानहानि मामले अभिनेत्री कंगना रनौत आज मुंबई के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगी।जावेद अख्तर ने अभिनेत्री के खिलाफ साल 2020 में शिकायत दर्ज करायी थी। दावा किया था कि एक साक्षात्कार के दौरान कंगना ने उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाया बयान दिया था। 

एक हफ्ते पहले कंगना की कानूनी टीम ने मुंबई में एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत को आश्वासन दिया था कि अभिनेत्री 4 जुलाई को अदालत में पेश होंगी। 27 जून को कंगना की टीम ने सुनवाई के दौरान अगले हफ्ते उनकी पेशी के बारे में लिखित में अदालत को सूचित किया था।

जावेद अख्तर ने नवंबर, 2020 में अदालत में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में कहा था कि कंगना ने एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान उनके विरूद्ध मानहानिकारक बयान दिया था जिससे उनकी प्रतिष्ठा को कथित रूप से नुकसान पहुंचा था।

गीतकार ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में चौकड़ी का जिक्र करते हुए कंगना ने साक्षात्कार के समय उनका भी नाम घसीटा था। कंगना ने उसी अदालत में अख्तर के विरूद्ध कथित ‘जबरन वसूली एवं आपराधिक धौंसपट्टी’ को लेकर प्रति शिकायत दर्ज करायी थी।

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि सह -स्टार के साथ सार्वजनिक विवाद के बाद अख्तर ने उन्हें और उनकी बहन को अपने घर ‘दुर्भावना से’ बुलाया था और ‘धमकी’ दी थी।

टॅग्स :जावेद अख्तरकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?