लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे पर कंगना रनौत ने कसा तंज, कहा- ये तो सिर्फ शुरुआत है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2021 17:33 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे पर ट्वीट कर उन्हें चेतावनी दी है कि ये तो सिर्फ शरुआत है आगे-आगे देखो होता है क्या। साथ ही इस ट्वीट में कंगना ने उद्धव ठाकरे को भी हैशटैग किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल देशमुख के इस्तीफे पर कंगना रनौत ने ट्वीट किया है।कंगना ने कहा- ये तो बस शुरूआत है, आगे-आगे देखो होता है क्याबॉम्बे हाईकोर्ट ने दिए सीबीआई जांच के आदेश

मुबंई सोमवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुबंई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा उनपर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश दिए। इसके बाद अनिल देशमुख ने पद से इस्तीफा दे दिया। इसपर अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनौत ने अनिल देशमुख के इस्तीफे पर किया ट्वीट

कंगना ने अपने बीएमसी द्वारा अपना ऑफिस तोड़े जाने की बात को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा- जो साधूओं की हत्या और स्त्री का अपमान करें, उसका पतन निश्चित है। #Anil deshmukh ये तो सिर्फ शरुआत है, आगे-आगे देखो होता है क्या #UddhavThackeray।हालांकि कंगना के ट्वीट पर कई लोगों ने ये भी कहा कि जो खुद साधूओं जैसे किसानों और महिलाओं का अपमान करती है वो ऐसा कैसे कह सकती है। 

 

कंगना ने की थी मुबंई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर 

आपको बताते दें कि कंगना और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का झगड़ा तब शुरू हुआ, जब कंगना ने मुंबई शहर की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की थी, जिसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने कंगना के खिलाफ कैमरे पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और देशमुख ने बांद्रा स्थित एक्ट्रेस के ऑफिस के एक हिस्से को ध्वस्त करने के बीएमसी के फैसले का समर्थन किया था। साथ ही अनिल देशमुख ने कंगना के पाक अधिकृत कश्मीर वाले बयान के बाद कहा था कि अगर उन्हें महाराष्ट्र सरकार और मुबंई पुलिस पर भरोसा नहीं है तो उन्हें मुबंई में रहने की क्या जरूरत है। इसपर कंगना ने भी कहा था कि अगर किसी में हिम्मत है तो उन्हें मुबंई में आने से रोककर दिखाए।

 

टॅग्स :कंगना रनौतअनिल देशमुखट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?