लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की तारीफ में कंगना रनौत ने किया ट्वीट, बताया दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 25, 2020 21:47 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को अक्सर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए देखा जाता है। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर पीएम की सराहना की है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के लिए लगातार इंसाफ मांग रही हैं कंगना रनौतपीएम मोदी की कंगना रनौत ने तारीफ की

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री की 'क्वीन' अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा की। कंगना को कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए देखा जा चुका है। 

कंगना रनौत ने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर कर ट्वीट करते हुए लिखा, 'यकीनन, धरती के सबसे ताकतवर इंसान और फिर भी इतने नम्र।' बता दें, इन दिनों कंगना सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, वो लगातार दिवंगत अभिनेता के लिए इंसाफ मांग रही हैं। वहीं अब कंगना रनौत के सपोर्ट में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी बात रखी है। जबकि सुशांत के पिता के वकील ने भी अब कंगना को लेकर अपना बयान बदल लिया है। 

वकील ने बताया कि सुशांत या उनके परिवार के किसी सदस्य को कंगना रनौत से कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत की बहन के कहने पर वकील विकास सिंह ने अपना बयान बदला है। मालूम हो, श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मैं भाई के सभी वॉरियर को सैल्यूट करती हूं। आप सभी हमारी ताकत हैं और रियल हीरो हैं। अभी हम सभी को साथ रहना है इसलिए सभी से रिक्वेस्ट है कि सभी साथ रहें और एक-दूसरे को समझें।' वहीं कंगना ने कहा- 'थैंक्यू श्वेता दी...थैंक्यू आपके इन अच्छे शब्दों के लिए। थैंक्यू  मेरे खिलाफ सारी अफवाहों को दूर करने के लिए।

टॅग्स :कंगना रनौतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?