लाइव न्यूज़ :

नेशनल अवॉर्ड पर बोलीं कंगना रनौत, कहा- नहीं मिला पुरस्कार तो उठ जाएगा भरोसा!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 25, 2019 11:09 IST

Open in App

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने मीडिया की मौजूदगी में शनिवार की रात मुंबई में अपने घर पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी में सजी-संवरी कंगना ने केक काटकर मीडिया से बातचीत भी की. उन्होंने अपनी अगली फिल्म जे. जयललिता की बायोपिक के डिटेल देते हुए अपनी पिछली फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के बारे में भी बातें की. कंगना ने कहा कि 'मणिकर्णिका' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलने की पूरी उम्मीद है और यदि ऐसा नहीं हुआ तो इस अवॉर्ड की विश्वसनीयता पर सवाल उठेंगे.

अब तक अपनी कई फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रीय सम्मान के लिए इस साल अब 'मणिकर्णिका' से बेहतर कोई फिल्म आएगी. मैं यह भी कहती हूं कि अगर इससे भी बेहतर काम होता है तो मैं खुद कहूंगी कि यह अच्छा है. क्या आपको लगता है कि 'मणिकर्णिका' जैसा कोई दूसरा काम हो सकता है? इस साल अगर इससे अच्छा परफॉर्मेंस होता है तो यह अच्छा मूल्यांकन होगा. मुझे तो नहीं लगता कि इस साल इससे अच्छा काम हो सकता है.'

कई बार क्या होता है कि एक इंसान, किसी परफॉर्मेंस से, फिल्म से या कला का कोई भी तरीका-नमूना हो, उसे देखकर वह अपने आप में इतना बेहतरीन होता है कि अगर आप उसका सम्मान न करें तो ऐसे में उस सम्मान करने वाली संस्था का अपमान होता है.''

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया