लाइव न्यूज़ :

नारकोटिक टेस्ट पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, कहा- अगर NCB इंडस्ट्री में आ जाए तो कई ए लिस्टर जेल में होंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 26, 2020 20:51 IST

कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनका कहना है कि गर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड में आ गया तो कई ए लिस्टर जेल में पहुंच जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देये पहला मौका नहीं है जब कंगना रनौत ने अपने बेबाक अंदाज से सबको चौंका दिया हो।कंगना ने कहा कि उम्मीद करती हूं कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड के इस गटर को भी साफ किया जाए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री की 'क्वीन' अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। ऐसे में कंगना एक बार फिर अपने बयान के करण सबकी नजरों में हैं। वैसे इन दिनों कंगना के चर्चे सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर भी हो रहे हैं। 

सुशांत मामले में ड्रग एंगल सामने आया है, जिसके बाद कंगना ने ट्वीट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अगर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड में आ गया तो कई ए लिस्टर जेल में पहुंच जाएंगे। अगर ब्लड टेस्ट हुआ तो कई बड़े खुलासे होंगे। उम्मीद करती हूं कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड के इस गटर को भी साफ किया जाए।' बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब कंगना रनौत ने अपने बेबाक अंदाज से सबको चौंका दिया हो।

 

वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ 20, 22, 27, 28, 29 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही थी। मगर अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस