लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने उठाया राज से पर्दा, कहा- मैं नाबालिग थी तब मेरे ड्रिंक में ड्रग्स मिला देते थे वो लोग ताकि...

By अमित कुमार | Updated: August 27, 2020 11:50 IST

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी चीजें स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ रही है। आए दिन सुशांत की जिंदगी से जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने भी सुशांत के ड्रग्स लेने वाली खबर को गलत बताया है। इस मामले पर अब कंगना रनौत ने भी अपनी बात रखी है। कंगना ने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें भी धोखे से ड्रग्स दिया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद मामला और उलझ गया है। रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स माफिया के संपर्क वाली खबर के बाद अब दिवंगत एक्टर सुशांत राजपूत की भी ड्रग्स लेने की खबरों पर बात हो रही है। केस में फिलहाल ड्रग्स वाले एंगल की जांच की जा रही है। हालांकि, सुशांत के जानकार ये बात मानने को तैयार नहीं कि वह कभी ड्रग्स ले सकते थे। 

वहीं सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने भी सुशांत के ड्रग्स लेने वाली खबर को गलत बताया है। विकास सिंह ने रिया पर आरोप लगाते हुए सुशांत के जानकारी के बिना उन्हें इसे देने की बात कही है। वहीं इस मामले पर अब कंगना रनौत ने भी अपनी बात रखी है। कंगना ने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें भी धोखे से ड्रग्स दिया गया था। 

ड्रग्स, अय्याशी और माफिया की भयानक दुनिया से हुआ था सामना

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं तब माइनर थी और मेरे मेंटॉर इतने खतरनाक बन चुके थे जो मेरी ड्रिंक में ड्रग्स मिला देते ताकि मैं पुलिस के पास न जा सकूं। जब मैं सक्सेसफुल हो गई और मुझे फेमस फिल्मी पार्टियों में एंट्री मिलने लगी और तब मेरा सामना सबसे शॉकिंग और भयानक दुनिया व ड्रग्स, अय्याशी और माफिया जैसी चीजों से हुआ था।' 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दर्ज किया मामला

वहीं सुशांत केस को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक मामला दर्ज कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ 20, 22, 27, 28, 29 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया है। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ प्रतिबंधित मादक पदार्थ के कथित लेनदेन के सिलसिले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। 

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!