लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर फिर किया हमला, कहा- दुख भरी कहानी मत सुनाओ

By मेघना वर्मा | Updated: May 10, 2019 08:28 IST

ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कंगना रनौत की बहन रंगोली की सभी बातों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि वो ये मेंटल टॉर्चर नहीं चाहते।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले कंगना की बहन रंगोली ने अपने सोशल मीडिया पर ऋतिक को अपनी फिल्म की रिलीज डेट चेंज ना करने का चैलेंज दिया था।वहीं ऋतिक ने गुरुवार को अपनी फिल्म सुपर 30 की रिलीज डेट को पोस्टपोन्ड कर दिया है।

कंगना और ऋतिक रोशन के बीच चीजें सही होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। तभी तो एक के बाद एक दोनों के बयान एक-दूसरे पर भारी पड़ रहे हैं। कंगना की बहन रंगोली के आरोप-प्रत्यारोपों के बाद ऋतिक ने फिलहाल अपनी फिल्म सुपर 30 की रिलीज डेट को पोस्टपोन्ड कर दिया है। वहीं अब कंगना ने उनपर एक बार फिर से पलटवार कर दिया है। 

कंगना ने ऋतिक पर निशाना साधते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता वो अपनी दुख भरी कहानी क्यों सुना रहा है पर मैं खुश हूं मेंटल है क्या सोलो रिलीज हो रही है। मैं एकता को सैल्यूट करती हूं कि उन्होंने पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में ये किया है।' बता दें कंगना की बहन रंगोली ने कुछ दिन पहले ऋतिक की फिल्म सुपर 30 की रिलीज डेट को लेकर कई बातें उन्हें सुनाई थीं। 

वहीं ऋतिक रोशन ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन सभी बातों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि वो ये मेंटल टॉर्चर नहीं चाहते। ऋतिक ने अपने पोस्ट में लिखा कि वो अपनी फिल्म को इस मीडिया सर्कस को प्रभावित नहीं करना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने सुपर 30 की रिलीज डेट को शिफ्ट करने का फैसला किया है।

ऋतिक ने आगे कहा कि ऐसा उन्होंने मानसिक प्रताड़ना से बचने के लिए किया है। रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि पिछले हफ्ते ऋतिक रोशन, मधु मनतेना और एकता कपूर ने साथ मिलकर ये तय किया था कि सुपर 30 की रिलीज डेट को शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद ही मेंटल है क्या 26 जुलाई को रिलीज होगी।

टॅग्स :ऋतिक रोशनकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?