लाइव न्यूज़ :

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने खुद के दम पर इंडस्ट्री में बनाई अपनी पहचान, बिना किसी गॉडफादर ही दर्शकों के बीच मचाया धमाल

By अमित कुमार | Updated: June 28, 2020 08:53 IST

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस के बीच खुद की एक अलग पहचान बनाना हर किसी के बस की बात नहीं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाई।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिजम की चर्चाएं फिर तेज हो गई है।कंगना की गिनती आज बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में की जाती है। कंगना रनौत की तरह प्रियंका चोपड़ा भी फिल्मी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग नहीं करतीं थी।'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का के लिए यहां तक का सफर तय करना कतई आसान नहीं था।

बॉलीवुड में इन दिनों आउटसाइडर वर्सेस इंसाइडर की बहस जोरों पर है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिजम की चर्चाएं फिर तेज हो गई है। पिछले काफी समय से बॉलिवुड में नेपोटिजम पर बात की जा रही है। फिल्म इंडस्ट्री के ही कई लोग ऐसा आरोप लगा रहे हैं कि बॉलीवुड में होने वाले भेद-भाव की वजह से सुशांत सिंह राजपूत की जान गई। हर साल कई स्टारकिड बॉलीवुड में डेब्यू करते हैं, लेकिन उस मुकाबले टैलेंटेड एक्टरों का डेब्यू बहुत कम होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में खुद की एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की। 

फिल्मी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग नहीं करतीं थी कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती रही है। कंगना रनौत का नाम इंडस्ट्री के उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जो अपने विचार खुलकर लोगों के सामने पेश करती है। कंगना की गिनती आज बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में की जाती है। गैंगस्टर से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली कंगना रनौत ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास किसी अवॉर्ड शो को अटेंड करने के लिए अच्छे कपड़े तक नहीं हुआ करते थे। डेब्यू फिल्म 'गैंगस्टर' के बाद उन्हें अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करना था लेकिन उनके पास कपड़े नहीं थे न ही उन्हें खरीदने के लिए पैसे थे। कंगना ने बिना किसी गॉडफादर ही इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया।

इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

कंगना रनौत की तरह प्रियंका चोपड़ा भी फिल्मी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग नहीं करतीं थी। नेपोटिजम को लेकर चल रही बातों के बीच प्रियंका कहती हैं, 'मेरे लिए ये बहुत कठिन था। मैं यहां किसी को नहीं जानती थी। जब मैंने यहां कदम रखा तब हर कोई यहां एक दूसरे का अच्छा दोस्त था।' प्रियंका ने इसके साथ ही आगे कहा कि वह ज्यादातर लोगों से दूर रहती थी और उनकी नेटवर्किंग ज्यादा अच्छी नहीं थी। आज प्रियंका ना केवल बॉलीवुड बल्कि इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं।

अनुष्का शर्मा ने खुद ही बनाया है अपना नाम 

अनुष्का शर्मा आज टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक हैं। 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का के लिए यहां तक का सफर तय करना कतई आसान नहीं था। अनुष्का ने अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्में बनाना भी शुरू कर दिया है। इतना ही अनुष्का ऐसे लोगों को अपने वेब सीरीज और फिल्मों में अधिक से अधिक काम देती हैं जिनका कोई गॉडफादर नहीं है।

सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त कृति सेनन भी लिस्ट में शामिल

कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्मों में काम किया।

भूमि पेडनेकर ने किया था 'दम लगा के हईशा' से ब़ॉलीवुड में डेब्यू 

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने 'दम लगा के हईशा' से ब़ॉलीवुड में डेब्यू किया था। भूमि पेडनेकर की गिनती भी उन एक्ट्रेसेस में की जाती है जिन्होंने अपने दम पर खुद की पहचान बनाई। 

टॅग्स :कंगना रनौतअनुष्का शर्माप्रियंका चोपड़ाकृति सेननभूमि पेडनेकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई