लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत का सुशांत सुसाइड केस पर बड़ा बयान, कहा- आरोप साबित नहीं कर पाई तो लौटा दूंगी पद्मश्री

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 18, 2020 12:13 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि इस मामले में लगाए गए सभी आरोपों को वो अगर साबित नहीं कर पाएंगी तो पद्मश्री वापस लौटा देंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थीकंगना रनौत ने सुशांत सुसाइड केस को लेकर एक बार फिर दिया बड़ा बयान

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लगातार कई बड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और एक्टर्स पर नेपोट‍िज्म का आरोप लगा रही हैं। ऐसे में कंगना एक बार फिर अपने इन्हीं आरोपों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, इस बार कंगना ने दावा किया है कि अगर लगाए हुए आरोपों को वो साबित ना कर पाईं तो वो अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस लौटा देंगी।

इंटरव्यू में कंगना रनौत ने किया खुलासा

रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया और मैंने भी उनसे पूछा कि मैं मनाली में हूं और क्या आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं मेरा बयान लेने के लिए, लेक‍िन उसके बाद मुझे कोई जवाब नहीं मिला। मैं बता रही हूं, कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। मैं उसकी हकदार नहीं हूं फिर। मैं वो इंसान नहीं हूं जो इस तरह के बयान दे और अब तक मैंने जो कुछ भी कहा है वो जनता के हित में ही है।'

आत्महत्या को बताया था प्लान मर्डर

मालूम हो, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को प्लान मर्डर बताया था। इस दौरान कंगना ने कहा था, 'सुशांत ने बड़ी-बड़ी फिल्में की हैं। 'छिछोरे' अगर किसी स्टार किड ने की होती तो उन्हें बहुत बड़ा स्टार माना जाता। लेकिन उस फिल्म में सुशांत थे तो उसकी वेल्यू नहीं थी। पिछले साल की सबसे अच्छी फिल्मों में अगर बात की जाएगी तो उसमें छिछोरे का नाम टॉप पर होगा न कि 'गली ब्वॉय' का।  छिछोरे का बिजनेस और उसके रिव्यूज दोनों 'गली ब्वॉय' से ज्यादा थे। लेकिन अगर आप चापलूसी करना नहीं जानते तो फिर आप किसी भी अवॉर्ड के हकदार नहीं रह जाते।'

डिप्रेशन में थे सुशांत

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। बता दें, सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे। टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस के साथ पूरी टीम काफी उत्साहित है। 

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतदिल बेचारा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?