लाइव न्यूज़ :

पाक पर भारतीय सेना की कार्यवाई पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, कहा-'जो देखेगा उसकी आंखे नोच ली जाएंगी'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 26, 2019 14:18 IST

क्वीन कंगना रनौत ने भी भारतीय वायुसेना के तारीफों के पुल बांधे हैं।

Open in App

 पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय वायुसेना ने आखिरकार ले ही लिया है। वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह किया। वायुसेना के करीब 12 मिराज विमानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। मंगलवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से इस ऑपरेशन की पुष्टि भी की गई है।

 हालांकि, पाकिस्तान ने किसी तरह के बड़ा नुकसान होने से इनकार किया है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब जमकर भारतीय सेना की तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक ने तारीफ की है। 

अब क्वीन कंगना रनौत ने भी भारतीय वायुसेना के तारीफों के पुल बांधे हैं। पिंकविला की खबर के अनुसार कगंना ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।  कंगना ने पिंकविला से कहा  है कि हम सच्चे नायकों की तरह वापस आने के लिए भारतीय एयरफोर्स को सलाम करते हैं, और माननीय प्रधान मंत्री को निर्णायक कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद देते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई शुरू हो गई है। संदेश स्पष्ट है, जो देखेगा उसकी आंखे नोच ली जाएंगी जय हिंद। "

भारतीय वायुसेना की कार्यवाही

भारतीय वायुसेना के सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई रात करीब 3: 30 बजे की गई। पाकिस्तान की सेना की ओर से भी यह पुष्टि की गई है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार किया था। इस कार्रवाई के बाद वायुसेना का अलर्ट पर रखा गया है। समाचार एएनआई के मुताबिक सेना ने इस ऑपरेशन में पीओके (PoK) से 88 किलोमीटर अंदर जाकर बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों को लॉन्च पैड से तबाह किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तीनों जगह जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने थे जहां पर तबाही की गई है।

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय वायुसेना ने मुजफराबाद सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का उल्लंघन किया है।

सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया है, 'भारतीय वायुसेना के विमान मुजफराबाद सेक्टर से घुसे। पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से समय पर और प्रभावी जवाब मिलने के बाद वह जल्दीबाजी में अपने बम गिरा कर बालाकोट के करीब से बाहर निकल गए। जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।'

टॅग्स :कंगना रनौतभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने F-16 सहित 12 विमान खोए, IAF चीफ एपी सिंह

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?