लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण पर कसा तंज, कहा- डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने दिखाई औकात

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 19, 2020 20:02 IST

कंगना रनौत अक्सर ही अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। ऐसे में उन्हें दीपिका पादुकोण पर तंज कसते हुए देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशानाकंगना रनौत ने डिप्रेशन को लेकर किया ट्वीट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री की 'क्वीन' अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। इन दिनों कंगना नेपोटिजम को लेकर अपनी बात सबके सामने रखती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा।

कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे पीछे दोहराओ, डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने उनकी औकात दिखा दी। #CBIforShushant #SushantSingRajput #1stStepToSSRJustice' मालूम हो, कुछ समय पहले दीपिका ने डिप्रेशन को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ को लेकर अपनी बात सामने रखी। बता दें, छपाक एक्ट्रेस अक्सर ही डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुकता फैलाती रहती हैं।

ऐसे में उन्होंने जून के महीने में ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मेरे पीछे दोहराओ, आप डिप्रेशन से भाग नहीं सकते।' इसके अलावा उन्होंने ये भी लिखा था, 'मेरे पीछे दोहराओ, डिप्रेस फील करना दुखी होने के समान नहीं है।' वैसे ये पहला मौका नहीं है जब कंगना बेबाकी से अपनी बात सामने रखती हुई नजर आई हों। हाल ही में उन्हें करण जौहर पर निशाना साधते हुए देखा गया था। 

कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'करण जौहर पर शायरी अर्ज है। हमें नैशनलिज़म की दुकान चलानी है मगर देश भक्ति नहीं दिखानी है। पाकिस्तान से वॉर वाली फिल्में बहुत पैसा कमाती है। हम भी बनाएंगे मगर उसका विलेन भी हिंदुस्तानी है। अब थर्ड जेंडर भी आर्मी में आ गया है, लेकिन करण जोहर आप कब समझेंगे एक सेनानी सिर्फ सेनानी है।'

टॅग्स :कंगना रनौतदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस