लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने पूजा भट्ट को दिया करारा जवाब, कहा- मुझे पागल कहकर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 9, 2020 08:38 IST

अब भट्ट परिवार का नाम नेपोटिज्म में घसीटे जाने से पूजा भट्ट चिढ़ गई हैं। पूजा ने ट्विटर पर इसको लेकर अपना गुस्सा निकाला है।

Open in App
ठळक मुद्देपूजा का कहना है कि कंगना को मुकेश और महेश भट्ट की कंपनी ने ही गैंगस्टर फिल्म के जरिए लांच किया थाकंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट के जरिए पूजा भट्ट के टैग करते हुए ट्वीट कर इस बात का जवाब दिया गया

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस शुरू हो गई है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम लोग तक इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।अब बॉलीवुड के कई दिग्गज एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी ने पूजा भट्ट और कंगना रनौत ने भी एक दूसरे पर छींटाकसी करना शुरू कर दिया है।

अब भट्ट परिवार का नाम नेपोटिज्म में घसीटे जाने से पूजा भट्ट चिढ़ गई हैं। पूजा ने ट्विटर पर इसको लेकर अपना गुस्सा निकाला है। पूजा ने ट्विटर के जरिए कंगना रनौत का नाम भी इसमें घसीटा है। पूजा का कहना है कि कंगना को मुकेश और महेश भट्ट की कंपनी ने ही गैंगस्टर फिल्म के जरिए लांच किया था। अब इस पर कंगना रनौत ने जवाब दिया है।

कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट के जरिए पूजा भट्ट के टैग करते हुए ट्वीट कर इस बात का जवाब दिया गया। इस ट्वीट में लिखा कि, 'आपकी जानकारी के लिए बता दूं पूजा भट्ट कि कंगना ने गैंगस्टर के अलावा साउथ की फिल्म पोकरी के लिए ऑडीशन दिया था। जिसमें वो सिलेक्ट भी हो गई थीं। फिल्म पोकरी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। तो अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि वो जो हैं वो गैंग्स्टर की वजह से हैं तो ये गलत है। पानी अपनी जगह बना ही लेता है।' इसके अलावा कंगना की टीम ने एक ट्वीट और किया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मुझे पागल कहकर अपमानित किया। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते में उनकी क्या दिलचस्पी है? उन्होंने उनके अंत की घोषणा क्यों की, ऐसे कुछ सवाल है जो आपको उनसे पूछने चाहिए।'

इससे पहले पूजा भट्ट ने कंगना को लेकर ट्वीट किया था। इस ट्वीट में पूजा ने लिखा था, 'और कंगना रनौत के लिए। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं, अगर उन्हें विशेष फिल्म्स के द्वारा 'गैंगस्टर' फिल्म के जरिए लॉन्च नहीं किया जाता। हां अनुराग बसु ने उन्हें खोजा, लेकिन विशेष फिल्म ने उनकी प्रतिभा पहचानी और फिल्म में निवेश किया। यह कोई छोटा करतब नहीं था। उनके सभी प्रयासों के लिए उन्हें बहुत- बहुत शुभकामनाएं।

 

 

टॅग्स :पूजा भट्टकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया