लाइव न्यूज़ :

'छपाक' का ट्रेलर देख कंगना ने की जमकर तारीफ, कहा-शुक्रिया दीपिका, इस फिल्म से दरिंदों के मुंह पर लगेगा तमाचा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 8, 2020 12:43 IST

कंगना ने फिल्म छपाक को लेकर अपना रिएक्शन पेश किया है। हाल ही में कगंना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें कंगना फिल्म की तारीफ करती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण जल्द एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने वाली हैं। दीपिका की नई फिल्म छपाक 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हो रही है।

दीपिका पादुकोण जल्द एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने वाली हैं। दीपिका की नई फिल्म छपाक 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। इस फिल्म की कहानी एक एसिड अटैक सर्वाइवर की है। ऐसे में कंगान ने इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना ने फिल्म छपाक को लेकर अपना रिएक्शन पेश किया है। हाल ही में कगंना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें कंगना फिल्म की तारीफ करती नजर आ रही हैं।

कंगना ने क्या कहा

वीडियो में कंगना कहती नजर आईं हैं कि  'हाल ही में फिल्म छपाक का ट्रेलर देखा, फिल्म का ट्रेलर देखकर मुझे अपनी बहन रंगोली के साथ हुए हादसे की, उनके साथ जो एसिड अटैक हुआ उसकी सारी यादें ताजा हो गई। अपने और परिवार के खातिर मेरी बहन रंगोली की हिम्मत मुझे हर मुश्किल हालात से पंगा लेने के लिए प्रेरित करती है, उसकी मुस्कुराहट ही मुझे दर्द से पंगा लेने की वजह देती है।

आज मैं और मेरा परिवार मेघना गुलजार और दीपिका को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस मुद्दे पर फिल्म बनाई। अटैक से जूझ रहे उन जाबांज हौसलों को हिम्मत मिलेगी जो अपनी जिंदगी से हार मान बैठे है, इस फिल्म से उन दरिंदों के मुंह पर तमाचा पड़ा है, जो अपनी हरकत में तो कामयाब हो गए पर अपने इरादों में नहीं। कंगना ने कहा जिस चेहरे को बिगाड़कर उन्होंने किसी हिम्मत को तोड़ दिया था। आज इस फिल्म से वो हर चेहरा खिल उठेगा और जीत जाएगी जज्बों की खूबसूरती। आशा करती हूं इस नववर्ष में तेजाब की बिक्री पर पंगा हो। ताकि ये देश एसिड अटैक फ्री हो सके। अंत में टीम छपाक को मेरी ओर से बहुत सारी शुभकामनाएं।

वीडियो शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा- दर्द अभी भी बना हुआ है, हमारी फैमिली टीम छपाक को धन्यवाद करती है उस कहानी के लिए जिसे लोगों को बताने की जरूरत थी। वहीं, कगंना जल्द पंगा फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने वाली हैं। ये फिल्म 24 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। 

टॅग्स :छपाक मूवीकंगना रनौतदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?