लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने थ्रो बैक फोटो शेयर कर माता-पिता को दी सालगिरह की बधाई, बताई उनके लव मैरिज की कहानी

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 19, 2021 13:28 IST

कंगना रनौत ने ट्विटर पर अपने माता-पिता को उनकी शादी की सालगिरह की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उनके पापा उनसे झूठ बोलते थे कि उनकी शादी अरेंज मैरिज थी।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने ट्वीट कर अपने माता-पिता को शादी की सालगिरह की बधाई दी हैकंगना ने साथ ही ट्वीट कर अपने माता-पिता की प्रेम कहानी भी यूजर्स को बताई हैकंगना ने बताया कि उनके नाना को शादी मंजूर नहीं थी लेकिन मां ने काफी कोशिशों के बाद उन्हें मनाया

मुंबई: कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उन्होंने सोमवार को उन्होंने अपने माता-पिता की शादी की एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर उन्हें सालगिरह की बधाई और उनके लव मैरिज की कहानी भी बताई । कंगना ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा ऐसा बताया कि उन दोनों की अरेंज मैरिज हुई है लेकिन नानी ने हमें बताया कि कैसे उन्होंने एक-दूसरे के लिए सारी लड़ाई लड़ी ।   

कंगना ने ट्वीट कर बताई माता-पिता की प्रेम कहानी

कंगना ने ट्वीट किया, 'आज मेरे माता-पिता की शादी की सालगिरह है । बड़े होने पर उन्होंने हमसे झूठ बोला कि उनकी शादी एक पारंपरिक अरेंज मैरिज थी। बहुत समय बाद हमें केवल नानी ने बताया कि माता-पिता ने सबसे लड़कर शादी की थी। दरअसल पापा ने मां को कॉलेज की बस में पहली बार देखा था  और उसके बाद पापा रोज उस बस से जाने लगे , जब तक मां ने उनपर ध्यान नहीं दिया था।' 

कंगना ने एक दूसरे ट्वीट में अपने माता-पिता की प्रेम कहानी और नाना के विरोध का भी जिक्र किया। उन्होंने साथ ही बताया कि कैसे नाना के विरोध करने के बावजूद मां ने उन्हें मनाया लिया था।

कंगना ने लिखा, 'जब पापा ने शादी के लिए रिश्ता भेजा तो नाना ने उन्हें सीधे इनकार कर दिया क्योंकि पापा उतने संपन्न नहीं थे । नाना ने मम्मी के लिए एक सरकारी नौकरी वाला लड़का देखा था। मेरे नाना मां से बहुत प्यार करते थे और उन्हें गुड्डी बुलाते थे। मां ने लेकिन सभी बाधाओं का सामना किया और नाना को मना लिया । इसके लिए धन्यवाद, सालगिरह मुबारक। '

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म थलाइवी 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण फिल्म की रिलीज तारीख को फिलहाल बढ़ दिया गया है।  

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया