लाइव न्यूज़ :

26/11 हमले पर पाकिस्तान की निंदा करने के लिए कंगना रनौत ने की जावेद अख्तर की सराहना, कहा- घर में घुस के मारा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 21, 2023 14:54 IST

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर का एक वीडियो साझा किया और लाहौर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान पाकिस्तान को आईना दिखाने के लिए उनकी सराहना की।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद अख्तर ने कहा था कि अपराधी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं।कंगना रनौत ने जावेद अख्तर की तारीफ की।सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गीतकार जावेद अख्तर की पाकिस्तान को आईना दिखाने और 26/11 के आतंकी हमलों में शामिल होने के लिए देश की आलोचना करने के लिए सराहना की। अख्तर ने कहा कि अपराधी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। 

इसी क्रम में कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जब जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में...जय हिंद जावेद साहब...घर में घुस के मारा।"

पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए जावेद अख्तार ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी आज भी आजाद घूम रहे हैं। उन्होंने कहा, "में एक-दूसरे को दोष नहीं देना चाहिए। इससे कुछ हल नहीं होगा। माहौल तनावपूर्ण है, इसे शांत किया जाना चाहिए। हम मुंबई के लोग हैं, हमने अपने शहर पर हमला देखा है। वे (हमलावर) नॉर्वे या मिस्र से नहीं आए थे।"

उन्होंने आगे कहा, "वे अभी भी आपके देश में खुले घूम रहे हैं, इसलिए हिंदुस्तानी के दिल में शिकायत है तो आपको बुरा नहीं मानना ​​चाहिए।" 

जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि भारतीय कलाकारों का पाकिस्तान में उस तरह स्वागत नहीं किया गया जिस तरह से भारतीय लोगों ने पाकिस्तानी दिग्गजों की मेजबानी की। उन्होंने कहा, 'हमने नुसरत फतेह अली खान और मेहंदी हसन के बड़े समारोहों की मेजबानी की। आपने (पाकिस्तान) लता मंगेशकर के लिए कभी कोई समारोह आयोजित नहीं किया?'

सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं, काफी यूजर्स उनके बयान की तारीफ भी करते हुए नजर आए। 

टॅग्स :कंगना रनौतजावेद अख्तर26/11 मुंबई आतंकी हमलेपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?