लाइव न्यूज़ :

मुंबई कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस कंगना रनौत, गीतकार-लेखक जावेद अख्तर से जुड़ा है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2022 17:51 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोमवार को गीतकार और लेखक जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि शिकायत के सिलसिले में उपनगर अंधेरी में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में एक इंटरव्यू में कंगना रनौत पर उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान देने का आरोप लगाया था।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोमवार को गीतकार और लेखक जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि शिकायत के सिलसिले में उपनगर अंधेरी में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुईं। नवंबर 2020 में अख्तर द्वारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद अदालत में यह उनकी तीसरी पेशी है। 

जावेद अख्तर (76) ने अपनी शिकायत में एक टेलीविजन इंटरव्यू में कंगना रनौत पर उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान देने का आरोप लगाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। अख्तर ने दावा किया था कि जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में एक 'कोटरी' का जिक्र करते हुए रनौत ने टीवी इंटरव्यू के दौरान उनका नाम घसीटा था।

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मालूम हो, 27 जून को को अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान कंगना के वकील ने एक्ट्रेस की एक दिन के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मांगी थी। ऐसे में अदालत ने कंगना की लीगल टीम को पर्सिस दाखिल करने का निर्देश दिया था, जिसमें कहा गया था कि आरोपी सुनवाई की अगली तारीख (4 जुलाई) को मौजूद रहेगा। कंगना के वकील द्वारा पर्सिस दाखिल किए जाने के बाद कोर्ट ने दिनभर के लिए छूट दे दी। 

टॅग्स :कंगना रनौतजावेद अख्तर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो