लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत की वजह से 'मेंटल है क्या' मेकर्स की बढ़ी मुसीबतें, अब मार्च में नहीं रिलीज होगी फिल्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2019 13:43 IST

फिल्म 'मेंटल है क्या' की तैयारी को लेकर थोड़ा काम पेंड‍िंग में है। ऐसे जल्दबाजी में फिल्म को लाने से अच्छा है थोड़ा टाइम ल‍िया जाए हालांकि अभी तक कोई डेट तय नहीं हुई है।

Open in App

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म "मेंटल है क्या" आजकल काफी चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। झांसी की रानी मणिकर्णिका यानी कंगना के कहने पर फिल्म की रिलीज डेट को 29 मार्च से आगे बढ़ा दिया गया है। अब ये फिल्म मई महीने में रिलीज की जाएगी। 

कंगना नहीं चाहती हैं कि मणिकर्णिका के तुरंत बाद एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म को र‍िलीज किया जाए। फिल्म र‍िलीज की तारीख को आगे बढ़ाने के पीछे वजह कंगना की 25 जनवरी को र‍िलीज हुई फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी है। जो कई स‍िनेमा हाल में अभी तक चल रही है। ऐसे में 29 मार्च को मेंटल है क्या र‍िलीज होने से उसके प्रमोशन का ज‍िम्मा कंगना के शेड्यूल को काफी ब‍िजी कर देगा। मई में फिल्म र‍िलीज होने से उन्हें थोड़ा समय मिल जाएगा जिससे  फिल्म प्रमोट करने में आसानी हो जाएगी। र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुडी ने कंगना रनौत के कहने पर फिल्म की तारीख को आगे बढ़ा द‍िया है। मार्च में र‍िलीज होने वाली फिल्म अब मई में र‍िलीज हो सकती है। कंगना अपनी हर फिल्म में सौ फीसदी देने में यकीन रखती हैं , ऐसे में मेकर्स ने उनकी बात मान ली है। कई र‍िपोर्ट्स का यह भी कहना है फिल्म 'मेंटल है क्या' की तैयारी को लेकर थोड़ा काम पेंड‍िंग में है। ऐसे जल्दबाजी में फिल्म को लाने से अच्छा है थोड़ा टाइम ल‍िया जाए हालांकि अभी तक कोई डेट तय नहीं हुई है।

फिल्म "मेंटल है क्या" को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया था। इस फिल्म में कंगना के किरदार को अब तक के निभाए सभी किरदारों में से सबसे बोल्ड कहा जा रहा है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ कंगना रनौत की जोड़ी दूसरी बार सामने आने वाली है। इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म क्वीन में काम किया था। 

टॅग्स :कंगना रनौतराजकुमार रावआगामी फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया