लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर केस में कंगना को आना पड़ा अदालत, दाखिल की काउन्टर याचिका

By वैशाली कुमारी | Updated: September 20, 2021 15:52 IST

इस पूरे विवाद मे कंगना ने जावेद अख्तर पर काउंटर याचिका दाखिल की है। कंगना ने याचिका दाखिल करते हुए जावेद अख्तर पर जबरन वसूली, निजता का हनन समेत कई सारे आरोप लगाए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे अदालत ने सुनवाई को 1 अक्टूबर के लिए टाल दिया हैकंगना ने ट्रांसफर ऑफ एप्लीकेशन दायर किया है जिस पर सुनवाई 15 नवंबर को होगी

गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के केस में अभिनेत्री कंगना रनौत के आज अंधेरी की अदालत में पहुंचने की खबर सामने आई है। दरअसल कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान साफ कर दिया था कि अगर 20 सितंबर 2021 को अभिनेत्री कंगना कोर्ट में पेश नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया जाएगा। आखिरकार सोमवार को अभिनेत्री को अदालत में हाजिर होना पड़ा। 

इस पूरे विवाद मे कंगना ने जावेद अख्तर पर काउंटर याचिका दाखिल की है। कंगना ने याचिका दाखिल करते हुए जावेद अख्तर पर जबरन वसूली, निजता का हनन समेत कई सारे आरोप लगाए हैं। 

इसके बाद अदालत ने सुनवाई को 1 अक्टूबर के लिए टाल दिया है। कंगना ने ट्रांसफर ऑफ एप्लीकेशन दायर किया है जिस पर सुनवाई 15 नवंबर को होगी। 

वही कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने दलील देते हुए कहा कि जब यह मामला जमानती होती है तो कंगना का रोजाना अदालत आना क्यों जरूरी है। कंगना के वकील ने कोरोनावायरस के लक्षण का कारण देते हुए कुछ दिनों की छूट पाने की याचिका की थी कोर्ट ने राहत देते हुए इसकी सुनवाई 20 सितंबर तक के लिए टाल दी थी। 

रिजवान सिद्दीकी के जरिए दाखिल अपील में कंगना ने दावा किया कि अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने स्वतंत्र रूप से गवाहों से पूछताछ नहीं की है बल्कि पुलिस की रिपोर्ट पर भरोसा करके कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

वहीं जावेद अख्तर ने टेलीविजन इंटरव्यू में कंगना के खिलाफ मानहानिकारक और निराधार टिप्पणी करने के लिए नवंबर 2020 में मजिस्ट्रेट के समक्ष कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

अदालत ने दिसंबर में जो पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं पुलिस ने रिपोर्ट में कहा कि अपराध हुआ था और आगे जांच की जरूरत है। इस पर अदालत ने कंगना  के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की और फरवरी 2021 में उन्हें सम्मन जारी किया लेकिन इसके बाद से कंगना कोर्ट में हाजिर ही नहीं हो रही थी।

टॅग्स :कंगना रनौतजावेद अख्तरशबाना आज़मीबॉलीवुड गॉसिपJustice
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव