लाइव न्यूज़ :

वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उतारे जाने पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, कहा- राहुल गांधी जी मोदीजी से डर गए हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 26, 2019 09:10 IST

मोदी के खिलाफ प्रियंका के मैदान में उतरने की अपील करने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने अब अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर कमाल ने प्रियंका के वाराणसी से चुनाव ना लड़ने पर राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर लताड़ा हैकमाल ने हाल ही में प्रियंका से वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अपील की थी।

 प्रियंका गांधी इन दिनों कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव 2019  में विजय दिलाने के लिए अपनी पूरी जान लगाती नजर आ रही हैं। वह कुछ समय पहले ही राजनीति में सक्रिय हुई हैं। 

कई दिनों से खबरों में था कि वह वाराणसी से चुनाव सड़ सकती हैं। यानि वह पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं। लेकिन उन कयासों पर विराम लग गया है जिनमें प्रियंका गांधी के पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

 मोदी के खिलाफ प्रियंका के मैदान में उतरने की अपील करने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर गुस्सा निकाला है।

कमाल आर खान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है कि अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से अजय राय नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव मैदान में होंगे। इससे साफ इशारा मिलता है कि राहुल गांधी जी मोदीजी से डर गए हैं और दुनिया में कोई भी डरकर जीत नहीं सकता, मेरे लिए, आज कांग्रेस चुनाव हार गई है।

पहले की थी सिफारिश

वहीं, इससे पहले कमाल ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था कि  लगता है कि अब यह साफ है कि प्रियंका गांधी जी  पीएम मोदी के खिलाफ  के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।राहुल गांधी  का यह सबसे अच्छा निर्णय है। हार और जीत का सवाल नहीं है। सवाल बराबर की टक्कर का है, और वो तो होनी ही चाहिए। जीतने के लिए लड़ना जरुरी है।

कमाल ने प्रियंका से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अपील की थी। ये फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। इसके बाद यूजर्स की भी जमकर प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। कमाल खान  इन दिनों राजनीतिक मुद्दे पर बेबाक अंदाज में अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह  पर भी जमकर निशाना साधा था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी