लाइव न्यूज़ :

करन जौहर की 'कलंक' में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त फिर दिखेंगे साथ, वरुण-आलिया भी हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 18, 2018 13:32 IST

कलंक की कहानी १९४० के समय की है और रणभूमि के बाद ये करन जौहर की एक और बड़ी फिल्म है l

Open in App

मुंबई, 18 अप्रैल: निर्माता करन जौहर ने बुधवार को एक और नयी  फिल्म की घोषणा करी l बड़े सितारों से भरी फिल्म में एक फिर साथ आयेंगे धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित और संजय दत्त l करन जौहर ने अपनी पसंदीदा जोड़ी वरुण धवन और आलिया भट्ट को इस फिल्म में फिर से दोहराया हैl फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई देंगे इस फिल्म में l 2 States के निर्देशक अभिषेक वर्मन को  कलंक के निर्देशन का ज़िम्मा सौंपा गया है l करन जौहर पहले ये फिल्म श्रीदेवी के साथ बनाने वाले थे लेकिन उनके असमय निधन से फिल्म में माधुरी दीक्षित को लिया गया l 

कलंक की कहानी १९४० के समय की है l फिल्म की कहानी करन और उनके दिवंगत पिता यश जोहर द्वारा १५ साल पहले लिखी गयी थी लेकिन फिल्म किसी न किसी कारण से टलती रही l फिल्म अगले साल यानी २०१९, १९ अप्रैल को रिलीज़ होगी l संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म थानेदार के गाने तम्मा तम्मा  को वरुण धवन और आलिया भट्ट पर करन जौहर की ही फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया पर फिल्माया गया था l और अब ये चारों एक साथ एक ही फिल्म में आयेंगे तो कुछ अलग ही रंग होगा l

वैसे अभिषेक वर्मन की 2 States बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी l जाने मने लेखक चेतन भगत की इसी नाम की इस किताब पर आधारित फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी l  फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए थे और आज भी पसंद किये जाते हैं l शंकर  एहसान लोय के संगीतबद्ध इस फिल्म को बेस्ट म्यूजिक एल्बम का अवार्ड भी मिला था l 

शायद ये बाहुबली जैसी फिल्म में काम करने का ही नतीजा है की करन जोहर इन दिनों बड़ी फ़िल्में बना रहे हैं l करन ने १९ फरवरी को ही वरुण धवन के साथ एक और बड़ी फिल्म रणभूमि की घोषणा करी थी l इस फिल्म का निर्देशन बद्रीनाथ की दुल्हनिया सीरीज के निर्देशक शशांक खेतान कर रहे हैं l ये फिल्म २०२० दिवाली पर रिलीज़ होगी l 

टॅग्स :कलंककरण जौहरआलिया भट्टवरुण धवनमाधुरी दीक्षितसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?