लाइव न्यूज़ :

जो नेपोटिज्म की बात करते हैं वे मुझे देख लें, बोलीं काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी- इसकी विफलता का बड़ा उदाहरण मैं हूं

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2021 16:18 IST

नीषा ने कहा कि एक स्टार किड होने के फायदे और नुकसान हैं। नेपोटिज्म पर बोलते हुए कहा कि यह एक बकवास तर्क है। यह सिर्फ एक फैंसी शब्द है जिसका लोग संदर्भ के बाहर बहुत उपयोग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतनीषा मुखर्जी ने नेपोटिज्म की बहस को बकवास करार दियाकहा- स्टार किड होने के बावजूद यहां आपको मेहनत करनी पड़ती हैतनीषा ने खुद को नेपोटिज्म की विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण बताया

बॉलीवुड में नोपटिज्म का मुद्दा काफी पुराना है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ये मुद्दा काफी गरमा गया। इस बीच काजोल की बहन और रानी मुखर्जी की कजिन तनीषा मुखर्जी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने हालिया एक इंटरव्यू में तनीषा ने कहा है कि स्टार किड होने से सफलता की गारंटी नहीं मिलती। इस बाबत तनीषा ने खुद का उदाहरण दिया।

तनीषा ने कहा कि मेरे एक तरफ रानी मुखर्जी. एक तरफ अजय देवगन, तनुजा मां और काजोल मेरी बहन है। बकौल तनीषान- नेपोटिज्म की विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण मैं हूं। तनीषा मुखर्जी ने आगे कहा कि नेपोटिज्म पर बात करने वाले पहले मुझे देख लें फिर बात करें। शुरुआती दौर में कई फिल्मों का हिस्सा रहीं तनीषा मुखर्जी ने नेपोटिज्म की बहस को बकवास करार दिया है। उन्होंने कहा कि आप भले ही स्टार किड क्यों न हों, लेकिन इसमें बहुत मेहनत करनी पड़ती है। 

ईटाइम्स से बात करते हुए, तनीषा ने कहा कि एक स्टार किड होने के फायदे और नुकसान हैं। नेपोटिज्म पर बोलते हुए कहा कि यह एक बकवास तर्क है। यह सिर्फ एक फैंसी शब्द है जिसका लोग संदर्भ के बाहर बहुत उपयोग कर रहे हैं। कई बार। आज की इंडस्ट्री में यदि आप कड़ी मेहनत नहीं कर रहे हैं, तो आपको नहीं देखा जाएगा। यहां कड़ी मेहनत है। हर चीज के पक्ष और विपक्ष हैं। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट रहीं तनीषा ने यह भी कहा कि स्टार किड्स होने के अलावा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और वरुण धवन जैसे अभिनेता बेहद प्रतिभाशाली हैं।

टॅग्स :तनीषा मुखर्जीकाजोलअजय देवगनरानी मुखर्जीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!