लाइव न्यूज़ :

कबीर सिंह ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, पहली बार 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुए शाहिद कपूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2019 13:30 IST

फिल्म कबीर सिंह ने सिर्फ 5 दिन में 100 करोड़ कि कमाई कर के क्लब में शामिल हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर चौथी बड़ी हिंदी फिल्म ओपनर बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म भारत को भी कबीर सिंह ने पीछे छोड़ दिया है।फिल्म कबीर सिंह 21 जून को रिलीज़ हुई थी।

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' दर्शकों के दिल में जगह बनाने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। यह फिल्म सिर्फ 5वें दिन ही ताबड़तोड़ कमाई करके हुए 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।फिल्म कबीर सिंह ने ओपनिंग डे पर 20.21 करोड़ रुपये कमाई की, शनिवार को 22.71 करोड़ और रविवार को 27.91 करोड़ का बिजनेस किया। वीकेंड खत्म के बावजूद फिल्म की कमाई पर असर नहीं पड़ा। पिछले दो दिनों में भी फिल्म ने बहुत अच्छा बिजनेस किया है। कबीर सिंह फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक बंटा नजर आ रहा है। कुछ क्रिटिक्स फिल्म में शाहिद के किरदार को लेकर काफी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि आलोचनाओं का असर फिल्म की कमाई पर नहीं पड़ा। बता दें कि यह फिल्म साउथ की अर्जुन रेड्डी की रीमेक है।जब वी मेट, कमीने, उड़ता पंजाब के बाद यह फिल्म शाहिद कपूर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है। कबीर सिंह ने कमाई के मामले में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म भारत को भी पीछे छोड़ दिया है। कबीर सिंह ने अब तक करीब 105 करोड़ रुपये की कमाई की है।

टॅग्स :शाहिद कपूरकियारा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल