लाइव न्यूज़ :

उर्मिला मातोंडकर का बयान-मजाक है मोदी पर बायोपिक क्योंकि उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया

By भाषा | Updated: April 19, 2019 00:44 IST

 उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म एक मजाक है क्योंकि उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। मुंबई मराठी पत्रकार संघ से बातचीत के दौरान मातोंडकर ने यह बात कही। उन्होंने

Open in App

 उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म एक मजाक है क्योंकि उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। मुंबई मराठी पत्रकार संघ से बातचीत के दौरान मातोंडकर ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘उनके (मोदी) जीवन पर बनी फिल्म और कुछ नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पर एक मजाक है क्योंकि 56 इंच के सीने का दावा करने वाले कुछ भी करने में बुरी तरह विफल रहे हैं।

उनके जीवन पर बनी फिल्म लोकतंत्र, गरीबी और भारत की विविधता पर मजाक है।’’ अभिनेत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन पर और उनके अधूरे वादों पर कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए थी। विवेक ओबेरॉय स्टारर यह बायोपिक पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान इसकी रिलीज पर रोक लगा दी। मातोंडकर ने कहा, ‘‘इससे बुरा क्या हो सकता है कि लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने पांच साल में एक संवाददाता सम्मेलन नहीं किया।’’

अभिनेत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत स्तर पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे का समर्थन करती हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्तिगत स्तर पर मैं मराठी मुद्दे का पूर्ण समर्थन करती हूं और हमेशा करूंगी। मेरा समर्थन करने के लिए मैं राज ठाकरे को धन्यवाद देती हूं।’’ मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है।

टॅग्स :उर्मिला मार्तोडकरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?