लाइव न्यूज़ :

जॉन अब्राहम ने सुनाई इमोशनल कविता, कहा- 'मंदिर और मस्जिद हैं बंद, खुली राशन की दुकान है.. मेरा भारत महान है'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2020 11:19 IST

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में इमोशनल जॉन अब्राहम एक कविता पढ़ रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्दे सेलेब्स हर तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं साथ ही वह लोगों को हर तरह से आगाह करते भी नजर आ रहे हैं।जॉन अब्राहम की एक कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

देश इस वक्त कोरोना के प्रकोप को बुरी तरह से झेल रहा है। इस कहर से निकलने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। 3 मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान भी कर दिया गया है। ऐसे में राज्य केंद्र सरकार मिलकर कोरोना के खिलाफ लोगों की कोरोना के खिलाफ मदद कर रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। सेलेब्स हर तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं साथ ही वह लोगों को हर तरह से आगाह करते भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में जॉन अब्राहम की एक कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में इमोशनल जॉन अब्राहम एक कविता पढ़ रहे हैं। इस कविता में एक्टर ने फ्रंटलाइन वर्कर्स, पुलिस और कोरोना वायरस क्राइसेस से लड़ने में मदद करने वाले अन्य सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। इस कविता को फिल्म सत्यमेव जयते के डायरेक्टर मिलाप जवेरी ने लिखा है। इसको सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाने वाले हैं।

इस वीडियो में जॉन कहते हैं कि आज सड़कें हैं लावारिस, घर पे बैठा इंसान है, जहां खेलते थे सब बच्चे, अब खाली वो मैदान है। मंदिर और मस्जिद हैं बंद, खुली राशन की दुकान है। हौसला है फिर भी दिलों में, क्योंकि मेरा भारत महान है।'

 जॉन ने बताया, 'जब मिलाप मेरे पास ये आईडिया लेकर आए, मुझे समझ आ गया था कि मुझे ये करना ही है। मैं लोगों को इस बात को बताने में योगदान देना चाहता था कि हम सभी आज कितने ताकतवर हो गए हैं। साथ ही मैं उन लोगों का शुक्रिया करना चाहता था जो दूसरों की मदद कर रहे हैं। इस गोबल खतरे के खिलाफ साथ खड़े हैं और ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक-दूसरे को प्रेरणा दें। मैं इस वीडियो के जरिए बताना चाहता हूं कि हम सब इससे जीतने में कामयाब जरूर होंगे।

दो मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो को आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं। जॉन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छा गया है। इस वीडियो की हर कोई तारीफ कर रहा है। 

टॅग्स :जॉन अब्राहमबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव