लाइव न्यूज़ :

जाह्नवी और ईशान की फिल्म ‘धड़क’ के सेट से क्यूट वीडियो हुआ वायरल, आप भी देंखे यहां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 10, 2018 01:29 IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में जाह्नवी ने पीले रंग का सलवार कमीज पहना हुआ है। वहीं ईशान खट्टर ने पीले रंग की शर्ट के साथ खाकी पैंट पहनी हुई है साथ ही ईशान ने नीले रंग की जैकेट भी पहन रखी है।

Open in App

मुंबई(10 मार्च): अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके बॉलीवुड में डेब्यू की राह न जाने कितने लोग तक रहे हैं। हर कोई जाह्नवी की इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में जाह्नवी, ईशान खट्टर के साथ नजर आने वाले हैं। धड़क की शूटिंग दोबारा से शुरू की गई है जहां से एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो फिल्म के सेट का है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

जाह्नवी-ईशान का वीडियो 

वायरल हो रहे इस वीडियो में जाह्नवी ने पीले रंग का सलवार कमीज पहना हुआ है। वहीं ईशान खट्टर ने पीले रंग की शर्ट के साथ खाकी पैंट पहनी हुई है साथ ही ईशान ने नीले रंग की जैकेट भी पहन रखी है। वीडियो किसी घाट का नजर आ रहा है। जिसमें ईशान अपने ख्यालो में खोए हुए है या किसी बात से परेशान हैं। वहीं जाह्नवी डायरेक्टर शशांक खातान और बाकी टीम के साथ मजाक के मूड नजर आ रहे हैं। ये वीडियो देखने में एक दम क्यूट लग रहा है। जो फैंस को सोशल मीडिया पर जमकर भा रहा है।

श्रीदेवी के अचानक हुए निधन के बाद एक बार फिर से जाह्नवी ने 8 मार्च को फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।  मां के निधन के करीब 13 दिन बाद जाह्नवी एक बार फिर से फिल्म के सेट पर नजर आईं हैं। जिसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, मां के निधन के बाद जब दोबारा से शूटिंग शुरू करने के लिए जाह्नवी जब फिल्म के सेट पर पहुंची तो उस समय की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गईं थीं। 

टॅग्स :श्रीदेवीजाह्ववी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्कीइंटरनेट पर छाया 'परम सुंदरी' जान्हवी कपूर का ग्लैमरस लुक, मिनी स्कर्ट में कहर ढ़ा रहीं एक्ट्रेस!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस