लाइव न्यूज़ :

Jayalalithaa biopic Thalaivi: कंगना रनौत के साथ दिखेंगे अरविंद स्वामी, करेंगे ये रोल

By भाषा | Updated: October 5, 2019 16:06 IST

जे जयललिता के जीवन की कहानी अभिनेता-राजनेता एमजी रामचंद्रन यानी MGR के उल्लेख के बिना अधूरी होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता अरविंद स्वामी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललतिता के जीवन पर आधारित फिल्म (बायोपिक) में एम जी रामचंद्रन (एमजीआर) की भूमिका निभाएंगे। कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभाएंगी।

 दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता अरविंद स्वामी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललतिता के जीवन पर आधारित फिल्म (बायोपिक) में एम जी रामचंद्रन (एमजीआर) की भूमिका निभाएंगे। वहीं, अदाकारा कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभाएंगी।

तमिल में फिल्म का नाम "थलाइवी" और हिंदी में "जया" रखा गया है। फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय फिल्मों के शीर्ष फिल्मकारों में शुमार विजय करेंगे। जयललिता का दिल का दौरा पड़ने से पांच दिसंबर 2016 को निधन हो गया था। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "एमजीआर और जयललिता ने 1965 से 1973 के बीच 28 फिल्मों में अभिनय किया था।’’

अभिनेता से नेता बने एमजीआर ने 1972 में द्रमुक से अलग होने के बाद अन्नाद्रमुक का गठन किया था, जो 1977 में राज्य में सत्ता में आई थी। वह लगातार 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे। सूत्र ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को एक ऐसे कलाकार की तलाश थी, जो अपनी भूमिका के साथ न्याय करने के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में धाराप्रवाह हों।

अरविंद दोनों मानदंडों पर खरे उतरे हैं।" फिल्म की पटकथा "बाहुबली" और "मणिकर्णिका" की कहानी लिखने वाले के वी विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है और इसका निर्माण 'विब्री और कर्मा मीडिया एंड इंटरटेनमेंट' के बैनर तले विष्णु प्रधान इंदूरी और शैलेश आर सिंह कर रहे हैं। निर्माताओं ने कहा कि स्वामी 15 नवबंर से फिल्म पर काम शुरू करेंगे। ।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया