लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर घर के बाहर खड़े पैपराजी को देख भड़कीं जया बच्चन, कहा उन्हें 'घुसपैठिए', वीडियो देखें

By अनिल शर्मा | Updated: October 25, 2022 14:17 IST

जया बच्चन ने कहा था कि वह उन लोगों से (पैपराजी) घृणा करती हैं जो ऐसा करके अपना पेट भरते हैं।  'व्हाट द हेल नव्या' पॉडकास्ट पर पोती नव्या नवेली नंदा के साथ बात करते हुए, जया ने कहा था, "मुझे इससे नफरत है।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली के दिन घर के बाहर खड़े फोटोग्राफरों पर जय बच्चन गुस्सा हो गईं।जया बच्चन ने कहा था कि पैपराजी सेलिब्रिटीज के निजी जीवन में घुसते हैं जो उन्हें नापसंद है।

मुम्बईः दीपावली के दिन अभिनेत्री जया बच्चन ने उनके घर के बाहर तस्वीरें लेने के लिए खड़े पैपराजी को फटकार लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह पैपराजी पर गुस्सा करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में जया बच्चन उन्हें घुसपैठिया कह रही हैं।

दरअसल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन के साथ दिवाली पूजा के लिए जुहू स्थित आवास प्रतीक्षा पहुंचे। अभिषेक कार चला रहे थे जबकि अमिताभ उनके बगल में बैठे थे। जया, ऐश्वर्या और आराध्या पीछे की सीट पर बैठी थीं। 

आवास के बाहर पैपराजी को देख जया गुस्सा हो गईं। सुरक्षाकर्मी भी फोटोग्राफरों को कैमरा बंद करने को कह रहे हैं। जया उनको फटकार लगाती हैं और उन्हें 'घुसपैठिए' कहती हैं। इससे पहले जया बच्चन ने कहा था कि पैपराजी सेलिब्रिटीज के निजी जीवन में घुसते हैं जो उन्हें नापसंद है।

जया बच्चन ने कहा था कि वह उन लोगों से घृणा करती हैं जो ऐसा करके अपना पेट भरते हैं।  'व्हाट द हेल नव्या' पॉडकास्ट पर पोती नव्या नवेली नंदा के साथ बात करते हुए, जया ने कहा था, "मुझे इससे नफरत है। मैं इससे घृणा करती हूं। मैं उन लोगों से घृणा करती हूं जो आपके निजी जीवन में हस्तक्षेप करते हैं और उन उत्पादों को बेचकर अपना पेट भरते हैं। मुझे इससे नफरत है, मुझे ऐसे लोगों से नफरत है।

टॅग्स :जया बच्चनअमिताभ बच्चनदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस