लाइव न्यूज़ :

शाहिद अफरीदी के विवादित बयान पर जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा, कहा- उस आदमी के पास हमें ज्ञान देने का दुस्साहस है कि...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2020 06:28 IST

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'डरपोक' कहते नजर आ रहे हैं...

Open in App
ठळक मुद्दे गंभीर हालात में अफरीदी का बयान भारतीयों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया हैशाहिद अफरीदी के बयान पर हर कोई प्रतिक्रिया दे रहा है।

शाहिद अफरीदी ने एक ओर जहां भारतीय क्रिकेटर्स से कोरोना वायरस से लड़ाई के नाम पर पैसा मांगा, तो वहीं दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान भी दे डाला। एक ओर जहां पूरा विश्व कोविड-19 के संकट से लड़ रहा है, वहीं ऐसे गंभीर हालात में अफरीदी का बयान भारतीयों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।

शाहिद  अफरीदी के इस बयान पर हर कोई प्रतिक्रिया दे रहा है। क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक का इस पर गुस्सा फूटा है और अफरीदी की लताड़ लगाई है। ऐसे में दिग्गज लेखक जावेद अख्तर का भी इस गुस्सा फूटा है।

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा है, 'मैंने शाहिद अफरीदी के उपदेश को देखा। यह कितना मजेदार है कि उस आदमी के पास हमें ज्ञान देने का दुस्साहस है कि धर्म और राजनीति को मिश्रित नहीं किया जाना चाहिए। एक कहावत है कि दूसरे की आंख का तिनका दिखाने वाले खुद अपनी आंख का शीतर नहीं देखते।'

जावेद अख्तर के इस बयान पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया भी दीं। वहीं कुछ लोगों ने उनको ट्रोल करने की भी कोशिश की थी। लेकिन खास बात ये है कि जावेद के ट्विटर पर अब ये ट्वीट मौजूद नहीं है। यानि जावेद अख्तर ने इसको डिलीट कर दिया है।

क्या था मामला

 हाल ही में वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शाहिद अफरीदी पाकिस्तानी फौज के साथ खड़े दिख रहे हैं। अफरीदी कहते हैं, 'मैं आपसे मिलकर बेहद खुश हूं लेकिन बहुत बड़ी बीमारी पूरी दुनिया में फैली हुई है... लेकिन इससे भी बड़ी बीमारी मोदी के दिलो-दिमाग में है और वो बीमारी मजहब की बीमारी है... मजहब को लेकर वो सियासत कर रहे हैं और हमारे 2 किलोमीटर पर जहां हमारे कश्मीरी भाई... कश्मीरी बहनें... बुजुर्ग हमारे... उनके साथ जो इतने अरसों से जुल्म कर रहे हैं वो... उन्हें जवाब देना होगा..."

अफरीदी आगे कहते हैं, "वैसे तो मोदी बहुत दिलेर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन हैं डरपोक आदमी... इतने छोटे से कश्मीर के लिए 7 लाख की फौज जमा की है... जबकि हमारे पूरे पाकिस्तान की फौज 7 लाख की है... लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि हमारी 7 लाख फौज के पीछे 22-23 करोड़ की फौज खड़ी है... सब अपनी फौज के साथ हैं। मैं अपनी फौज को सैल्यूट करता हूं..."

टॅग्स :जावेद अख्तरशाहिद अफरीदीपाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल