लाइव न्यूज़ :

वीडियो: जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को उसी की जमीन पर दिखाया आईना, बोले- आपके देश में आज भी आजाद घूम रहे हैं 26/11 के हमलावर

By विनीत कुमार | Updated: February 21, 2023 13:43 IST

हाल में लाहौर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए जावेद अख्तर का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें जावेद अख्तर कहते नजर आ रहे हैं कि 26/11 के हमलावर आज भी पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए जावेद अख्तार का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी आज भी आजाद घूम रहे हैं। जावेद अख्तर हाल में लाहौर के अलहमरा आर्ट्स काउंसिल में आयोजित फैज महोत्सव में भाग लेने के लिए पाकिस्तान गए थे। यह कार्यक्रम रविवार को समाप्त हुआ।

इसी कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर को एक वीडियो में दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के बारे में बात करते हुए और 'भारतीयों के दिलों में नाराजगी' के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है।

अख्तर वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, 'हमें एक-दूसरे को दोष नहीं देना चाहिए। इससे कुछ हल नहीं होगा। माहौल तनावपूर्ण है, इसे शांत किया जाना चाहिए। हम मुंबई के लोग हैं, हमने अपने शहर पर हमला देखा है। वे (हमलावर) नॉर्वे या मिस्र से नहीं आए थे।' 

जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'वे अभी भी आपके देश में खुले घूम रहे हैं, इसलिए हिंदुस्तानी के दिल में शिकायत है तो आपको बुरा नहीं मानना ​​चाहिए।'

जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि भारतीय कलाकारों का पाकिस्तान में उस तरह स्वागत नहीं किया गया जिस तरह से भारतीय लोगों ने पाकिस्तानी दिग्गजों की मेजबानी की। उन्होंने कहा, 'हमने नुसरत फतेह अली खान और मेहंदी हसन के बड़े समारोहों की मेजबानी की। आपने (पाकिस्तान) लता मंगेशकर के लिए कभी कोई समारोह आयोजित नहीं किया?'

टॅग्स :जावेद अख्तरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?