लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर ने देशवासियों को देर रात दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, यूजर्स ने ट्विटर पर किया ट्रोल

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 16, 2020 11:47 IST

जावेद अख्तर एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, इस बार वो देर से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के कारण ट्रोल हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर जावेद अख्तर ने देर रात 11 बजकर 3 मिनट पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दीहाल ही में 'कृष्ण जन्माष्टमी' को लेकर ट्रोल हुए थे जावेद अख्तर

दिग्गज गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर बॉलीवुड के लिए कई बेहतरीन स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। यही नहीं, उनके द्वारा लिखे गए गानें भी हिट रहे हैं। अपने मंजे हुए शब्दों से उन्हें समां बांधना आता है। मगर इस बार वो किसी और वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, ट्विटर पर जावेद अख्तर ने देर रात 11 बजकर 3 मिनट पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, जिसके कारण यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

ट्विटर)" title="(फोटो सोर्स- ट्विटर)"/>
(फोटो सोर्स- ट्विटर)

सभी को स्वतंत्रता दिवस देते हुए जावेद अख्तर ने ट्वीट में लिखा था- मेरे सभी हिंदुस्तानी भाइयों और बहनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमारी स्वतंत्रता अमर रहे। ट्वीट में यूं तो कोई खामी नहीं थी, लेकिन यूजर्स को उनका समय सही लगा। दरअसल, उन्होंने सबको बधाई देने में काफी देर कर दी। ऐसे में ट्विटर पर यूजर्स ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया। यही नहीं, इस दौरान यूजर्स ने उन्हें कई तरह की बातें बोलीं।

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

बता दें, 'कृष्ण जन्माष्टमी' को लेकर जावेद अख्तर से एक बड़ी भूल हो गई थी, जिसके बाद वह फैंस के निशाने पर आ गए थे। दरअसल, जावेद अख्तर ने फैंस को बधाई तो दिया लेकिन उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी को पूरा नहीं लिखा था। उन्होंने सिर्फ 'हैप्पी जनमास' लिखकर फैंस को शुभकामनाएं दी, जिसके बाद नाराज फैंस ने जावेद अख्तर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं, खुद को ट्रोल होता देख जावेद अख्तर ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

देखिए यूजर्स के ट्वीट

टॅग्स :जावेद अख्तरट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस