बॉलीवुड के फेमस लेखक और गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद आए दिन कोई ना कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर या पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक ट्वीट के कारण वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।दरअसल वह चार साल पुरानी फोटो शेयर करने के कारण ट्रोल हो रहे हैं।
ऐसे में चार साल पुरानी न्यूज शेयर करने पर जावेद की ना केवल आलोचना हो रही है बल्कि उनको मजाक का भी सामना करना पड़ा है। जावेद से पहले इस तरह की गलती कुछ समय पहले स्वरा भास्कर ने की थी तब एक्ट्रेस की क्लास भी फैंस ने लगा थी।
दरअसल जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर पर ट्वीट फोटो शेयर करते हुए किया। ये फोटो 2015 की है , जब यूपी पुलिस के दरोगा ने एक टाइपराइटर से जिसका नाम कृष्णा सिंह का मदसलूकी थी। जिसके बाद उसका टाइपराइटर भी तोड़ डाला था। ऐसे में इसी फोटो को शेयर करते हुए जावेद अख्तर ने लिखा है कि यह बूढ़ा व्यक्ति बेरोजगारों की नौकरी के लिए आवेदन करता है। उसका टाइपराइटर अब मरम्मत के लायक नहीं है।
जावेद को ये ट्वीट करना भारी पड़ गया है। अब सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ट्वीट करके जावेद की लताड़ लगा रहे हैं। Ateendra नाम के यूजर ने लिखा- 'कितने पैग मार लिए जो 4 साल पुराना केस ट्वीट किया है।' Hamza लिखते हैं- 'पुरानी है जावेद साहब, पता नहीं फेक न्यूज का सामना कैसे करते होंगे फिर।' Chandan dutta ने लिखा- 'आपको कोई भी ट्वीट करने से पहले सोचना चाहिए।'