लाइव न्यूज़ :

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'रूही अफ्जा' का दूसरी बार बदला नाम, अब इस नए टाइटल से रिलीज होगी फिल्म

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 3, 2020 18:11 IST

हाल ही में इस फिल्म का फस्ट लुक रिलीज किया गया था। इसमें जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा डरे हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में जाह्नवी दो किरदारों में नजर आने वाली हैं।इस फिल्म में हॉरर सीन्स और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'रूही आफ्जा' का नाम एक बार फिर बदल दिया गया है। इससे पहले भी इस फिल्म का नाम बदला जा चुका है, यह दूसरी बार है, जब इस फिल्म का नाम बदला गया है। इस बार इस फिल्म का नाम 'रूही अफ्जाना' रखा गया है। उम्मीद है कि यह फिल्म अब इसी नाम से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हाल ही में फिल्म 'रूही अफ्जाना' का फस्ट लुक रिलीज किया गया था। इसमें जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा डरे हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है।

आपको बता दें कि फिल्म 'रूही अफ्जाना' में जाह्नवी दो किरदारों में नजर आने वाली हैं। इन किरदारों के नाम रूही और अफ्जाना होंगे। इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान का कहना है कि फिल्म के लिए हमें ऐसे अभिनेताओं की जरूरत थी, जो अपनी भूमिकाओं में सहजता से ढल जाए। इस फिल्म के लिए राजकुमार राव और वरुण शर्मा एकदम परफेक्ट एक्टर हैं। दोनों ही एक्टर अपने-अपने अंदाज में शानदार कॉमेडी करते हैं।

आपको बता दें कि फिल्म 'रूही अफ्जाना' में कॉमेडी के साथ हॉरर सीन्स भी देखने को मिलेंगे। निर्माता दिनेश का कहना है कि इस फिल्म में जाह्नवी को इसलिए लिया गया है क्योंकि वे इस फिल्म में दोनों किरदारों में बखूबी तरीके से ढल सकती हैं। इस फिल्म में ताजगी और नयापन है और जाह्नवी भी ऐसी ही एक्ट्रेस हैं।

 

 

टॅग्स :जाह्ववी कपूरराजकुमार रावफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल