लाइव न्यूज़ :

'बाहुबली' प्रभास की फिल्म 'साहो' में कैमियो करने जा रही हैं सलमान खान की ये एक्ट्रेस

By मेघना वर्मा | Updated: July 4, 2019 11:52 IST

साहो फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म को सूजीत डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म को अभी तक की सबसे बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है। 

Open in App

बाहुबली एक्टर प्रभास जल्द ही अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म साहो में नजर आने वाले हैं। रिसेंटली साहो की पूरी टीम को ऑस्ट्रीया में स्पॉट किया गया था। जहां कोरियोग्राफर वैभवी मर्चन्ट के साथ एक्टर्स फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। वहीं अब खबर आ रही है कि श्रद्धा और प्रभास की फिल्म में एक एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है। जो फिल्म में कैमियो कर सकती हैं। वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की किक फिल्म की खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलिन होंगी। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास और श्रद्धा की फिल्म साहो की शूटिंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उन्हें ज्वॉइन किया। वो कोई और नहीं बल्कि खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म उनका स्पेशल डांस अपीरियंस होगा। इस बारे में सोर्स ने पोर्टल को बताया कि जैकलीन तीन दिन के लिए ऑस्ट्रीया में थीं जिन्होंने प्रभास के साथ डांस नंबर शूट किया है। इस गाने को बादशाह ने गाया है। 

सोर्स ने ये भी बताया कि एक्टर प्रभास और श्रद्धा के बीच फरमाया जाने वाला रोमांटिक गाना भी यहीं पर शूट किया जाएगा। जिसे वैभवी कोरियोग्राफ कर रही हैं। वहीं प्रभास ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया जिसमें श्रद्धा कपूर दिख रही हैं और जिसे साहो का पहला गाना बताया जा रहा है। जिसका टाइटल है साइको सइंया। 

अब इस पोस्टर में जहां प्रभास ब्लैक टी-शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं श्रद्धा ब्लू कलर के ब्राइट आउटफिट में बेहद गॉर्जियल नजर आ रही हैं। साहो फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म को सूजीत डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म को अभी तक की सबसे बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है। 

टॅग्स :प्रभासश्रद्धा कपूरजैकलीन फर्नांडीज़
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?