लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर बॉलीवुड एक्टर ने नेताओं पर साधा निशाना, कहा-नफरत से भरी मानसिकता वाले लोग किसी धर्म और पवित्र पुस्तक पर ...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 2, 2020 09:15 IST

जावेद जाफरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद जाफरी ने हाल ही में दिल्ली हिंसा पर ट्वीट किया हैजावेद ने ट्वीट करके नेताओं पर निशाना साधा है।

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा में 46 लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए है। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हिंसा में भारी संख्या में घरों को घरों और वाहनों का नुकसान भी हुआ है। शनिवार (29 फरवरी) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के कार्यों की समीक्षा की और पीड़ितों को फौरी तौर पर 25 हजार रुपये मदद की घोषणा की। हाल ही में जावेद जाफरी ने दिल्ली में हो रही हिंसा को लेकर रिएक्ट किया है

जावेद जाफरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने ट्वीट करके दिल्ली में कई दिनों तनावपूर्ण माहौल पर अपनी टिप्पणी पेश की है। जावेद जाफरी का दिल्ली हिंसा को लेकर ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने जमकर नेताओं पर निशाना साधा है।

जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने अपने ट्वीट में लिखा, "कोई धार्मिक मासूमियत नहीं, किसी की पवित्र पुस्तक पर कोई टिप्पणी नहीं, लेकिन बस यह देखकर अफसोस होता है कि राजनेताओं द्वारा उकसाए जाने पर भारतीय ही भारतीयों को मार रहे हैं। यह देखें कि नफरत से भरी मानसिकता वाले लोग किसी धर्म और पवित्र पुस्तक पर किस तरह टिप्पणी करते हैं। ये वहीं हैं जिन्हें मैंने लगभग 3 साल पहले चेतावनी दी थी। जावेद जाफरी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग तरह तरह से इस पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। अब उनका ये ट्वीट भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं, दिल्ली के हालात सामान्य हैं, लेकिन अभी भी स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है।

अब भी दिल्ली में तनावपूर्ण माहौल

उत्तरपूर्व दिल्ली में भड़के सांप्रदायिक दंगों के करीब एक हफ्ते बाद स्थिति शांत पर तनावपूर्ण बनी हुई है। इन इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती जारी है। इधर, दिल्ली पुलिस ने दक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की, जहां कई महिलाएं संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दो महीने से अधिक समय से प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

क्राइम अलर्टदिल्ली दंगों का आरोपी शाहरुख पठान को 4 घंटे की मिली पैरोल तो हीरो की तरह लोगों ने किया स्वागत, बजी सीटियां, वीडियो देखें

भारतजहांगीरपुरी हिंसा: CJI को पत्र लिख मामले पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

भारतदिल्ली दंगा: अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार किया, कहा- प्रथम दृष्टया आरोप सही

भारतदिल्ली: छात्रनेता उमर खालिद की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज, तीन बार टालने के बाद आया आदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?