लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas-War: वतन लौटी नुसरत बोलीं- 'मैं भाग्यशाली हूं और भारत में सुरक्षित हूं...

By धीरज मिश्रा | Updated: October 10, 2023 18:25 IST

Israel-Hamas-War: नुसरत भरुचा ने कहा कि आज वह जब अपने घर में उठी तो उन्हें बेहद ही शांति मिली है। मुझे खुशी है कि मैं घर लौट आई हूं साथ ही मुझे खुशी है कि मैं अब अपने घर पर सुरिक्षत हूं।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल से मुंबई एयरपोर्ट पर लौटने के दौरान नुसरत काफी परेशान थी। वीडियो पोस्ट कर पहली बार इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। पीएम मोदी, भारतीय दूतावास, विदेश मंत्री सहित उन लोगों का धन्यवाद किया।

Israel-Hamas-War: बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि भारत में रहती हैं जहां वह खुद को अति सुरिक्षत महसूस करती हैं। नुसरत ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। 

नुसरत ने कहा कि आज वह जब अपने घर में उठी तो उन्हें बेहद ही शांति मिली है। लेकिन बीते दो दिन इजरायल में उन्हें जीवन भर याद आएंगे। चारों तरफ से तेज तेज आवाजों के बीच बम बलास्ट हो रहे थे। मुझे खुशी है कि मैं घर लौट आई हूं साथ ही मुझे खुशी है कि मैं अब अपने घर पर सुरिक्षत हूं। 

बेसमेंट में कभी नहीं रही

नुसरत ने कहा कि जिस होटल में रुकी थी। वहां चारों तरफ बम बलास्ट हो रहे थे। स्थिति काफी भयावह हो गई थी। हमें बेसमेंट शेल्टर होम की तरफ ले जाया गया। मैं कभी इस तरह के माहौल में नहीं रहीं हूं। आज जब मैं अपने घर में उठी हूं तो कहीं से कोई आवाज नहीं। हम कितने भाग्यशाली हैं कि हम सुरक्षित देश भारत में रहते हैं।

पीएम मोदी का धन्यवाद 

नुसरत ने पीएम मोदी, भारतीय दूतावास, विदेश मंत्री सहित उन लोगों का धन्यवाद किया। जिन्होंने उन्हें सुरिक्षत भारत लाने में मदद की। नुसरत ने आशा व्यक्त किया  कि जल्द ही इजरायल में वॉर थमेगा और शांति बहाल होगी। 

भारत लौटने पर कुछ नहीं बोली थी नुसरत

इजरायल से मुंबई एयरपोर्ट पर लौटने के दौरान नुसरत काफी परेशान थी। उनसे मीडिया ने वहां के हालात के बारे में जानने की कोशिश की। लेकिन नुसरत ने उस समय कुछ भी कहने से मना कर दिया था। हालांकि भारत सकुशल लौटने के दौरान वह भावुक जरूर दिखी थी। अब उन्होंने वीडियो पोस्ट कर पहली बार इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। 

टॅग्स :इजराइलफिल्मHamasसंयुक्त राष्ट्रबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल